LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

BSEB 10th Exam - डीएम ने पेश की मिसाल, मैट्रिक परीक्षार्थियों के लिए बदल दी ट्रैफिक व्यवस्था, लोग कर रहे तारीफ

BSEB 10th Exam - आज से शुरू हुए मैट्रिक परीक्षा में परीक्षार्थियों को सेंटर पर पहुंचने में परेशानी से बचाने के लिए जिला प्रशासन ने शहर की ट्रैफिक रूट को ही बदल दिया है। ताकि परीक्षार्थी किसी प्रकार के ट्रैफिक जाम में नहीं फंसे।

BSEB 10th Exam - डीएम ने पेश की मिसाल, मैट्रिक परीक्षार्थियो
परीक्षार्थियों के लिए बदल दी ट्रैफिक व्यवस्था- फोटो : NEWS4NATION

CHHAPRA - इंटर परीक्षा के दौरान प्रदेश में कई जगहों पर छात्र पर समय पर सेंटर नहीं पहुंच सके। छात्रों का कहना था जाम में फंसने के कारण उन्हें आने में देर हुई। अब मैट्रिक परीक्षा में छात्रों को ऐसी स्थिति का सामना नहीं करना पड़े, जिला प्रशासन ने आज से शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को ही बदल दिया है। इस वर्ष लगभग 68 हजार परीक्षार्थी मैट्रिक की परीक्षा में शामिल होंगे।

जिला प्रशासन ने 17 फरवरी से शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है। 

 यातायात डीएसपी ने बताया कि नई व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य परीक्षा केंद्रों तक प्रश्न पत्रों की समय पर आपूर्ति सुनिश्चित करना और परीक्षार्थियों को परेशानी से बचाना है। उन्होंने बताया कि  परीक्षार्थियों और उनके अभिभावकों के आने से जिला मुख्यालय में करीब एक लाख लोगों की अतिरिक्त भीड़ का दबाव पड़ने की संभावना है। 

इसके तहत विभिन्न मार्गों पर वाहनों के लिए सीमाएं निर्धारित की गई हैं। मांझी-रिविलगंज और सिवान-एकमा से आने वाले सभी बड़े वाहन केवल ब्रह्मपुर मोड़ तक ही आ सकेंगे, जहां उन्हें मोड़ से 500 मीटर आगे पार्किंग करनी होगी।

इन रूट से होकर चलेंगी गाड़ियां

मलमलिया-बनियापुर-जलालपुर मार्ग से आने वाले वाहनों को उमधा चौक तक की सीमा दी गई है। मशरक-मढ़ौरा से आने वाले वाहन चनचौड़ा मोड़ तक ही जा सकेंगे। चंनचौरा और फकूली की तरफ से जटुआ बिनटोलियां सड़क पर जगदम कॉलेज रेलवे ढाला की तरफ आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। गड़खा से आने वाले वाहन नेवाजी टोला चौक तक सीमित रहेंगे। वीर कुंअर सिंह सेतु से आरा की तरफ से आने वाले बड़े वाहन भिखारी ठाकुर चौक से आगे नहीं जा सकेंगे।

NSIT
Nsmch

यह व्यवस्था परीक्षा अवधि में शहर में यातायात को सुचारू बनाए रखने और जाम की स्थिति से बचने में मददगार साबित होगी।