LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

Bihar Bandh Today:दरभंगा में नमो भारत ट्रेन का चक्का जाम, मतदाता पुनरीक्षण बंद कराने की मांग पर महागठबंधन का उग्र विरोध

Bihar Bandh Today:दरभंगा जंक्शन पर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ नमो भारत ट्रेन का चक्का जाम कर दिया।

Bihar Bandh Today
दरभंगा में नमो भारत ट्रेन का चक्का जाम- फोटो : reporter

Bihar Bandh Today:बिहार में चुनावी सरगर्मी से पहले मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण को लेकर सियासी संग्राम अपने चरम पर है। इसी कड़ी में आज महागठबंधन द्वारा आहूत बिहार बंद के तहत दरभंगा जंक्शन पर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ नमो भारत ट्रेन का चक्का जाम कर दिया। कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाज़ी करते हुए मतदाता पुनरीक्षण प्रक्रिया को बंद करने की मांग की।

इस आंदोलन का नेतृत्व कर रहे राजद नेता प्रेमचंद्र उर्फ भोलू यादव ने कहा कि यह विशेष पुनरीक्षण केवल एक प्रशासनिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि एक राजनीतिक षड्यंत्र है, जिसका मकसद कमज़ोर, दलित, पिछड़े और गरीब वर्गों को मतदाता सूची से बाहर करना है। उनका आरोप है कि केंद्र की NDA सरकार, चुनाव आयोग पर दबाव बनाकर यह कार्य करवा रही है, जिससे बहुसंख्यक गरीब तबके के लोग लोकतांत्रिक अधिकारों से वंचित हो जाएं।

NSIT
Nsmch

भोलू यादव ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि अगर हमारी मांगों पर सरकार विचार नहीं करती, तो हम इस आंदोलन को और भी उग्र रूप देंगे। लोकतंत्र से गरीबों का नाम काटना किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

नमो भारत जैसी महत्वपूर्ण ट्रेन सेवा को रोककर राजद कार्यकर्ताओं ने यह संदेश देने की कोशिश की है कि अब यह विरोध महज़ राजनीतिक प्रतिक्रिया नहीं, बल्कि जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जनआंदोलन का रूप ले चुका है।

दरभंगा जंक्शन पर हुए इस चक्का जाम के कारण रेल यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है। यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा, वहीं प्रशासन को भी हालात संभालने में मशक्कत करनी पड़ी।

यह विरोध प्रदर्शन सिर्फ मतदाता सूची की प्रक्रिया पर सवाल नहीं उठाता, बल्कि यह लोकतांत्रिक ढांचे और नागरिक अधिकारों की रक्षा के लिए उठाई गई आवाज़ है। राजद समेत INDIA गठबंधन का यह आरोप कि दस्तावेज़ों की मांग के बहाने गरीबों को वोट देने के अधिकार से वंचित किया जा रहा है, अब राज्यव्यापी आक्रोश का रूप लेता जा रहा है।

रिपोर्ट- वरुण ठाकुर