LATEST NEWS

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

लालू परिवार नहीं, यह तो 'क्रिमिनल एंटरप्राइज' है! कोर्ट में आरोप तय होने के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी का प्रचंड प्रहार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि कोर्ट के फैसले ने साबित कर दिया है कि लालू परिवार ने सत्ता को 'लूट का टूल' बनाया। उन्होंने आरजेडी को एक राजनीतिक दल के बजाय 'अपराधिक सिंडिकेट' करार दिया

लालू परिवार नहीं, यह तो 'क्रिमिनल एंटरप्राइज' है! कोर्ट में

Darbhanga -  जमीन के बदले नौकरी के मामले में आरजेडी सुप्रीमो और पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव के परिवार को बड़ा झटका लगा है.दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट  की ओर से इस मामले में लालू यादव सहित 41 आरोपियों के खिलाफ सुनवाई करते हुये शुक्रवार को आरोप तय किए गए. वहीं आरोप तय होने के बाद बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी  ने कहा कि आज अदालत ने साबित कर दिया कि 'लैंड फॉर जॉब' का मामला कोई राजनीतिक आरोप नहीं बल्कि ठोस सबूत का मामला है।

वहीं उन्होंने कहा लालू यादव की गुनाह की लंबी लिस्ट हैं। इस परिवार ने नौकरी देने के बदले जमीन लिखाई । कोर्ट ने क्या कहा है यह परिवार ने क्रिमिनल इन्टप्राइज की तरह  काम कर रहा  यह परिवार जिस तरह से बिहार को लूटा हैं । राजनीतिक  लालू परिवार वही परिवार है जिसने सत्ता को पारिवारिक संपत्ति और गरीब की नौकरी को सौदेबाजी का जरिया बनाया. आरजेडी को नैतिकता की बात करने का कोई अधिकार नहीं है.।

सरावगी ने कहा, 15 साल के जंगलराज में बिहार में और भी बहुत सारे घोटाले हुए, जिसके कारण हजारों करोड़ रुपये लालू परिवार के पास गए, जिससे बिहार का विकास बाधित हुआ। इन घोटालों से बिहार बहुत बदनाम भी हुआ है। रेल मंत्री रहते हुए लालू यादव ने जो घोटाला किया, वह राष्ट्रव्यापी था। बिहार में इन लोगों ने कई घोटाले किए। लालू परिवार की वजह से बिहार को बड़ी बदनामी मिली थी। बिहार की जनता समझती है कि 15 साल में बिहार की बदनामी और विकास न होना राजद के शासनकाल के कारण हुआ।

‎‎अदालत ने भी माना कि लालू यादव का पूरा परिवार राजनीतिक-आपराधिक सिंडिकेट चलाता है। पूरा परिवार अकूत संपत्ति बनाने का टूल समझकर राजनीति करता रहा है। इस परिवार ने बिहार के सरकारी खजाने को लूटकर अपनी संपत्ति बनाई है। बिहार की गरीब जनता को लूटा है।

NSIT
Nsmch

‎बिहार की जनता 'जंगलराज' स्थापित करने वाली भ्रष्टाचारी पार्टी और परिवार को अब कभी बर्दाश्त नहीं करेगी। इससे पहले भी लालू यादव चारा घोटाला में सजा पा चुके हैं।

Report -Shayam