LATEST NEWS

  • नवादा में पटना स्नातक निर्वाचन: 17 मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम, एसडीओ अमित अनुराग ने लिया जायजा
  • नवादा में पटना स्नातक निर्वाचन: 17 मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम, एसडीओ अमित अनुराग ने लिया

  • MLC Polls Magistrate Jostled
  • Bihar MLC Election: MLC चुनाव के दौरान बवाल, मजिस्ट्रेट से धक्का-मुक्की, समाहरणालय में बढ़ा तनाव

  • Bihar MLC Election: छोटू सिंह ने हिरासत के बीच अनंत सिंह से वीडियो कॉल पर की बात, बिहार में सियासी हलचल तेज
  • Bihar MLC Election: छोटू सिंह ने हिरासत के बीच अनंत सिंह से वीडियो कॉल पर की बात, बिहार

  • Bihar MLC Election:डॉ. संजीव के घर देर रात पहुंची पुलिस, सुनील सिंह भड़के, MLC चुनाव को लेकर सियासी घमासान
  • Bihar MLC Election:डॉ. संजीव के घर देर रात पहुंची पुलिस, सुनील सिंह भड़के, MLC चुनाव को लेकर सियासी

  • Bihar Health News: PHC में लापरवाही की खुली पोल, प्रभारी समेत कई डॉक्टर मिले गायब
  • Bihar Health News: PHC में लापरवाही की खुली पोल, प्रभारी समेत कई डॉक्टर मिले गायब

दरभंगा एयरपोर्ट पर भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का हुआ भव्य स्वागत, सम्राट चौधरी ने व्यक्तिगत रूप से किया हार्दिक अभिनंदन, मिथिला में BJP की ताकत हुई अजेय!

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का बिहार दौरा और वो भी मिथिला की हृदय स्थली दरभंगा एयरपोर्ट पर!

BJP National President Nitin Naveen was given a grand welcom
दरभंगा एयरपोर्ट पर भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का हुआ भव्य स्वागत- फोटो : reporter

Bihar News:  मिथिला की सांस्कृतिक राजधानी दरभंगा आज इतिहास रच रहा है! भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन का बिहार दौरा और वो भी मिथिला की हृदय स्थली दरभंगा एयरपोर्ट पर! जैसे ही उनका विमान उतरा, पूरा माहौल जय श्री राम, भारत माता की जय और नितिन नवीन जिंदाबाद के नारों से गूंज उठा। हज़ारों कार्यकर्ता, नेता-मंत्री सब एकजुट होकर खड़े थे  ये था असली जन-आशीर्वाद का मेला!

बिहार के उपमुख्यमंत्री और भाजपा के दिग्गज संगठनकर्ता सम्राट चौधरी साहब ने तो कमाल कर दिया! व्यक्तिगत रूप से आगे बढ़कर राष्ट्रीय अध्यक्ष को फूलों की मालाएं पहनाईं, शाल ओढ़ाई, हाथ मिलाया और दिल से-दिल तक हार्दिक अभिनंदन किया। सम्राट जी की मौजूदगी ने साबित कर दिया कि मिथिला में भाजपा की जड़ें कितनी गहरी हैं। उन्होंने कहा, "मिथिला हमारा मजबूत गढ़ है, श्री नितिन नवीन जी के आगमन से कार्यकर्ताओं की ऊर्जा दोगुनी हो गई है। अब यहां कमल का फूल और खिलेगा!"ये स्वागत महज एक रस्म नहीं था  ये था मिथिला में भाजपा की नई ताकत का ऐलान! 

दरभंगा एयरपोर्ट, जो मिथिला का भावनात्मक केंद्र है, आज राजनीतिक केंद्र बन गया।नवीन जी यहां बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी की मां राधा देवी सरावगी के द्वादश श्राद्ध कर्म में शामिल होने आए हैं। मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय जैसे दिग्गज मौजूद रहेंगे। साथ ही, चुनाव कोर कमिटी की अहम बैठक भी संभावित है, जहां राज्यसभा चुनावों पर मंथन होगा  कौन बनेगा उम्मीदवार? सस्पेंस बढ़ता जा रहा है!

NSIT
Nsmch

सम्राट चौधरी जी की सक्रियता और जनसंपर्क की ताकत ने मिथिला में भाजपा को नई ऊंचाई दी है। उनका व्यक्तिगत स्वागत पार्टी की एकजुटता और मजबूत नेतृत्व का प्रतीक है। कार्यकर्ता इसे मिथिला में नया सवेरा कह रहे हैं।भाइयो-बहनों, ये घटना बिहार की राजनीति में भाजपा की बढ़ती लहर को रौशन कर रही है। मिथिला जैसे संवेदनशील, सांस्कृतिक रूप से समृद्ध इलाके में पार्टी की पकड़ मजबूत हो रही है।