LATEST NEWS

  • Neeraj Kumar Victory Sparks Celebrations in Nawada
  • Patna Graduate MLC Election: नीरज कुमार की जीत पर नवादा में जश्न, न्यू एरिया में जमकर आतिशबाजी और

  • Anant Singh
  • Anant Singh: अनंत सिंह बोले- अनुज सिंह को जानता तक नहीं, नीरज से नाराजगी में मांगा था वोट

  • MLC Election Results BJP Gains in UP Bihar Sees Mixed Wins
  • MLC Election Results 2026: MLC चुनाव के नतीजे- यूपी में भाजपा का दबदबा, बिहार की चारों शिक्षक सीटों

  • Kosi Graduate Poll NK Yadav Needs 7 943 Votes to Win
  • Kosi Graduate Poll:कोसी स्नातक चुनाव- डॉ. एनके यादव को 24258 वोट, जीत के कोटे से 7 943 मत

  •  Banshidhar Brajwasi
  • Tirhut Graduate Poll:तिरहुत स्नातक चुनाव- आठवें राउंड के बाद वंशीधर ब्रजवासी 1,892 मतों से आगे

दिल्ली से लौटा भाजपा सांसद का पुत्र हुआ लापता, तलाश में जुटी पुलिस

Bihar News: मधुबनी सांसद अशोक यादव का 24 वर्षीय बेटा विभूति दरभंगा स्थित आवास से लापता हो गया. वह दिल्ली में पढ़ाई करता है और हाल ही में लौटा था. सुबह टहलते समय वह गायब हो गया.

दिल्ली से लौटा भाजपा सांसद का पुत्र हुआ लापता, तलाश में जुटी
भाजपा सांसद का पुत्र हुआ लापता, तलाश में जुटी पुलिस- फोटो : NEWS 4 NATION

N4N डेस्क: बिहार में भाजपा नेता के चर्चित नेता सह पूर्व सांसद हुकुमदेव नारायण के पोता सह मधुबनी के सांसद के पुत्र के लापता होने का मामला प्रकाश में आया है। परिजनों ने लहेरियासराय थाना में उसकी गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया है। उनका कहना है कि वह अभी दो दिन पहले ही दिल्ली से लौटा है.मधुबनी से भाजपा सांसद अशोक कुमार यादव के पुत्र विभूति कुमार यादव दरभंगा के लहेरियासराय थाना क्षेत्र के बंगाली टोला स्थित आवास से गायब हो गए है। इसको लेकर परिजन के द्वारा लहेरियासराय थाना में गुमशुदगी का मामला आवेदन दिया  है। फिलहाल घटना की जानकारी मिलते ही लहेरियासराय थाना की पुलिस सांसद के पुत्र की तलाशी में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार मधुबनी से भाजपा सांसद अशोक कुमार यादव के पुत्र विभूति कुमार यादव दरभंगा के लहेरियासराय थाना क्षेत्र के बंगाली टोला स्थित आवास से गायब हो गए है। रविवार की सुबह वह काले रंग का हाफ पैंट और टीशर्ट पहन कर अपने आवासीय परिसर में टहल रहा था. सुबह करीब 8.00 बजे सांसद के आवास का गार्ड किसी काम से बाजार निकला और जल्द ही लौटकर आ गया. इसी बीच विभूति गायब हो गया. उसका पर्स और मोबाइल भी घर में ही रखा था. इसको लेकर परिजन के द्वारा लहेरियासराय थाना में गुमशुदगी का मामला आवेदन दिया  है। फिलहाल घटना की जानकारी मिलते ही लहेरियासराय थाना की पुलिस सांसद के पुत्र की तलाशी में जुट गई है।

घटना के संबंध में परिजनों ने लिखित आवेदन में कहा है कि  रविवार की दोपहर विभूति यादव बंगाली टोला आवास से बाजार के लिए निकले थे लेकिन जब वह काफी देर तक घर नही लौटने पर परिजनों को संदेह हुआ तो परिजन खोज बिन करना शुरू किए लेकिन कोई जानकारी नही मिलने पर लहेरियासराय थाना में गुमशुदगी की जानकारी देते हुए खोजने की गुहार लगाई गई। मामला हाई प्रोफाइल होने के कारण पुलिस भी एक्टिव नजर आ रही है। परिजनों का कहना है किसांसद अशोक यादव का पुत्र विभूति कुमार  दिल्ली में रहकर लॉ की पढ़ाई कर रहा था। वह कुछ दिन पहले ही दिल्ली से अपने घर आया था।

NSIT
Nsmch

दरभंगा से वरुण ठाकुर की रिपोर्ट