LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

दरभंगा में 'बर्ड फ्लू' का विस्फोट: 10 हजार कौवों की मौत से कांपी राजधानी; जेसीबी से दफनाए जा रहे बोरों में भरे पक्षी!

दरभंगा जिले में कौवों की रहस्यमयी मौत के पीछे बर्ड फ्लू (Bird Flu) की पुष्टि होने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। स्थानीय पार्षद और अधिकारियों ने भारी संख्या में पक्षियों की मौत और संक्रमण की पुष्टि की है।

दरभंगा में 'बर्ड फ्लू' का विस्फोट: 10 हजार कौवों की मौत से क

Darbhanga - दरभंगा के वार्ड संख्या 31 के भिगो इलाके सहित पूरे जिले में हजारों कौवों की मौत से हड़कंप मच गया है। स्थानीय पार्षद के अनुसार, मौत का आंकड़ा लगभग 10,000 तक पहुँच गया है। इन मृत पक्षियों को बोरों में भरकर लाया जा रहा है और संक्रमण रोकने के लिए सावधानीपूर्वक दफनाया जा रहा है। 

वैज्ञानिक विधि से निस्तारण और बचाव कार्य

संक्रमण के खतरे को देखते हुए नगर निगम और स्थानीय पार्षद की मौजूदगी में मृत कौवों का निस्तारण किया गया। पीपीई (PPE) किट पहनकर कर्मियों ने मृत पक्षियों को इकट्ठा किया और जेसीबी की मदद से गहरा गड्ढा खोदकर उन्हें वैज्ञानिक तरीके से जमीन में दफनाया गया। इस घटना के बाद से स्थानीय निवासियों में भारी दहशत का माहौल है। 

प्रशासन का अलर्ट और पोल्ट्री फार्मों की जांच

पशुपालन विभाग के पदाधिकारी डॉ. मो. इंतखाब अख्तर ने बर्ड फ्लू की पुष्टि करते हुए बताया कि जिले के सभी पोल्ट्री फार्मों की सघन जांच के लिए डॉक्टरों की टीम भेजी जा रही है। मुर्गियों में संक्रमण का पता लगाने के लिए सीरोलॉजिकल सर्वेलेंस (खून में एंटीबॉडी की जांच) का आदेश दिया गया है। विभाग ने चेतावनी दी है कि कहीं भी लक्षण मिलने पर तुरंत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Report - Varun thakur