LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

सावधान! कल से बदल जाएगा आपकी ट्रेन का वक्त, अमृत भारत, संपर्क क्रांति सहित बिहार की 22 ट्रेनों का नया शेड्यूल जारी

सावधान! कल से बदल जाएगा आपकी ट्रेन का वक्त, अमृत भारत,  संपर

Patna/Darbhanga - पूर्वोत्तर रेलवे ने बुधवार को ट्रेनों के परिचालन को सुव्यवस्थित करने के लिए एक नई समय-सारणी जारी की है। इस बदलाव का सीधा असर दरभंगा, जयनगर और सहरसा से खुलने वाली ट्रेनों पर पड़ेगा। रेलवे के अनुसार, 12 ट्रेनों के गंतव्य तक पहुंचने का समय फरवरी की अलग-अलग तारीखों से बदलेगा, जबकि 10 ट्रेनों के खुलने के समय में अप्रैल से बदलाव प्रभावी होगा।

दरभंगा से खुलने वाली ट्रेनों का नया समय (01 अप्रैल से)

Diarch GO

बिहार संपर्क क्रांति सहित दरभंगा से प्रस्थान करने वाली कई महत्वपूर्ण ट्रेनों के समय में 5 से 10 मिनट की कटौती की गई है:

  • 12565 बिहार संपर्क क्रांति: अब सुबह 08.20 के बजाय 08.15 बजे खुलेगी।
  • 15211 जननायक एक्सप्रेस: शाम 05.20 के बदले 05.15 बजे रवाना होगी।
  • 15557 आनंद विहार एक्सप्रेस (02 अप्रैल से): दोपहर 03.00 के बदले 02.55 बजे खुलेगी।
  • 19166 अहमदाबाद एक्सप्रेस (03 अप्रैल से): सुबह 04.30 के स्थान पर 04.20 बजे चलेगी।

अमृत भारत एक्सप्रेस की टाइमिंग में भी संशोधन

रेलवे की आधुनिक 'अमृत भारत' ट्रेनों के समय में भी बदलाव किया गया है, जो यात्रियों के लिए जानना बेहद जरूरी है:

  • 15561 दरभंगा-गोमतीनगर अमृत भारत: 04 अप्रैल से दोपहर 03.00 के बजाय 02.55 बजे प्रस्थान करेगी।
  • 19624 दरभंगा-मदार अमृत भारत: 05 अप्रैल से दोपहर 02.15 के बदले 02.10 बजे खुलेगी।
  • 19623 मदार-दरभंगा अमृत भारत: यह ट्रेन अब रात 12.55 बजे दरभंगा पहुंचेगी।

NSIT
Nsmch

जयनगर और सहरसा रूट की ट्रेनें

सीमावर्ती क्षेत्रों और कोसी क्षेत्र की ट्रेनों के समय में भी बदलाव किया गया है:

  • जयनगर: शहीद एक्सप्रेस और सरयु यमुना एक्सप्रेस अब सुबह 07.20 के बजाय 07.15 बजे खुलेंगी।
  • सहरसा: सहरसा-आनंद विहार एक्सप्रेस सुबह 11.35 के बदले 11.30 बजे और अमृतसर एक्सप्रेस (15531) अपने निर्धारित समय से 5 मिनट पहले 03.00 बजे प्रस्थान करेगी।

गंतव्य स्टेशन पर पहुंचने का नया समय

फरवरी से लागू होने वाले बदलावों के तहत कई ट्रेनें अब अपने अंतिम स्टेशन पर नए समय पर पहुंचेंगी:

  • दरभंगा पहुंचने वाली: पुणे-दरभंगा (07.10 AM), नई दिल्ली-दरभंगा (09.35 AM) और अमृतसर-दरभंगा (03.10 AM)।
  • जयनगर पहुंचने वाली: अमृतसर-जयनगर (12.45 AM) और एलटीटी-जयनगर (02.10 AM)।
  • रक्सौल और सहरसा: आनंद विहार-रक्सौल रात 10.10 बजे और आनंद विहार-सहरसा शाम 07.25 बजे पहुंचेगी।