LATEST NEWS

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

Bihar township - नोएडा-गुरुग्राम की तर्ज बिहार के इस शहर में टाउनशिप विकसित करेगा हाउसिंग बोर्ड, जमीन का मंत्री ने किया निरीक्षण

Bihar township - बिहार में हाउसिंग बोर्ड एक्टिव हो गया है। नोएडा और गुरूग्राम की तरह बिहार में भी हाउसिंग बोर्ड टाउनशिप बनाने जा रहा है। मंत्री जीवेश मिश्रा ने जगह का निरीक्षण कर लिया है।

Bihar township - नोएडा-गुरुग्राम की तर्ज बिहार के इस शहर में

Darbhanga - गुरुग्राम और नोएडा की तर्ज पर अब बिहार  में भी हाउसिंग बोर्ड द्वारा लोगों के लिए कॉलोनियों को विकसित किया जाएगा। दरभंगा पहुंचे नगर विकास व आवास मंत्री जीवेश मिश्रा ने इसकी  जानकारी देते हुए बताया कि दरभंगा प्रथम चरण में कॉलोनी में तीन स्थानों को चिह्नित किया गया है। वह  लहेरियासराय में हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी का विभागीय वरीय अधिकारियों के साथ निरीक्षण करने के लिए पहुंचे थे।  

उन्होंने बताया कि तीनों स्थानों का अब इसका नक्शा बनाकर स्कूल, खेल मैदान के साथ सुव्यस्थित विकास किया जाएगा। मंत्री ने कहा कि सरकार इसे सबसे खूबसूरत टाउनशिप के रूप में विकसित करना चाह रही है। इसे लेकर भारत सरकार और बिहार सरकार के आला अधिकारियो ने इसका निरीक्षण किया है।

खूबसूरत टाउनशिप विकसित  करने की  तैयारी

उन्होंने आगे कहा कि जनता को किसी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए खाली तीनों लोकेशन से कार्य प्रारंभ किया जाएगा। खूबसूरत डिजाइन के साथ इसका विकास किया जाएगा। जिस प्रकार से अधिकारी इसपर काम कर रहें है, उससे लगता है कि इस जगह पर सुंदर टाउनशिप तैयार होगी।

मंत्री ने कहा कि यह आम आवाम के लिए होगा। यहां कमर्शियल पैलेस बनेगा। इस टाउनशिप में स्कूल और पार्क भी बनाए जाएंगे। 

NSIT
Nsmch

दरभंगा ही क्यों

आज सिर्फ जगह चिह्नित किया गया है। इसका रोड मैप तैयार किया जा रहा है। दरभंगा में एम्स है। एयरपोर्ट है। तारामंडल है। आईटी पार्क है, इसलिए यहां टाउनशिप होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में दरभंगा में एक सेटेलाइट सिटी भी बनाने की योजना है।