LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

Bihar Politics : बिहार सरकार के मंत्री जीवेश मिश्रा ने राजद पर कसा तंज, कहा पेंशन बढ़ाने से बढ़ गयी टेंशन, अब करने के लिए कुछ नहीं बचा

Bihar Politics : बिहार सरकार के म्मंत्री जीवेश मिश्रा ने कहा की पेंशन की राशी बढाने से राजद की टेंशन बढ़ गयी. अब तेजस्वी के करने के लिए कुछ नहीं बचा है....पढ़िए आगे

Bihar Politics : बिहार सरकार के मंत्री जीवेश मिश्रा ने राजद
तेजस्वी पर तंज - फोटो : VARUN

DARBHANGA : बिहार के दरभंगा पहुंचे नगर विकास मंत्री जीवेश कुमार ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर तंज कसते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा समाजिक सुरक्षा पेंशन को बढ़ा देने से राजद के लोगों का टेंशन बढ़ गया है। यही कारण है की तेजस्वी यादव ने कहा है कि पेंशन में लोगों को टेंशन हो रहा है। इस सरकार के द्वारा जब कभी भी गरीबों का भला किया जाता है तो तेजस्वी यादव और उनका पूरा परिवार छाती पीटना शुरू कर देता है। 

वही मंत्री जीवेश मिश्रा ने कहा कि जब भी हमलोग जनता के बीच जाते थे। तब लोग कहा करते थे कि 400 रुपया के पेंशन को बढ़ाकर 1000 हजार रुपये कर दिया जाय। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रत्येक लोगों की बातों को सुना करते हैं। उन्होंने लोगों की बातों को सुनकर समाजिक सुरक्षा के तहत मिलने वाली पेंशन को बढ़ाकर 1100 रुपये कर दिया है। पेन्शन के बढ़ जाने से पूरे बिहार के लोगों में खुशी है।

लेकिन नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को यह पसंद नही आया। जैसे जैसे चुनाव नजदीक आ रहा है। उनके पास करने के लिए कुछ है नही। वह अपने माता पिता के 15 साल का लोगो को क्या हवाला देंगे। इसलिए वह केवल बयानबाजी करके बयानवीर बनकर चुनाव में जाना चाहते है। बिहार की महान जनता उनकी बातों को पहले से ही जानती है। उन्होंने कहा कि आगमी चुनाव में परिणाम फिर से यही सरकार नीतीश की सरकार एनडीए की सरकार बनाने का बिहार की जनता मन मानस में बैठाकर रख लिया है।

दरभंगा से वरुण ठाकुर की रिपोर्ट