LATEST NEWS

  • Sonepur Mela
  • Sonepur Mela: सोनपुर मेले में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 7 स्वास्थ्य शिविर और 9 जगहों पर रहेंगी एंबुलेंस

  • Bihar Skilled Youth
  • Bihar Skilled Youth: बिहार के युवाओं के लिए खुशखबरी! 1,609 केंद्रों पर शुरू होगा डिजिटल मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम

  • Bihar Education
  • Bihar Education: सारण की शिक्षिका सुभद्रा भवानी बनीं राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर, शिक्षकों को देंगी खास ट्रेनिंग

  • Munger toto dispute
  • Munger toto dispute: मुंगेर में ई-रिक्शा लगाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, टोटो चालक समेत 3 घायल,

  • Bihar Cyclonic storm
  • Bihar Cyclonic storm: बिहार में आंधी-बारिश ने किसानों पर बरपाया कहर, खेतों में बिछी तैयार धान की

Bihar News - करंट लगने से दो युवकों की मौत, बर्तन बनानेवाली फैक्ट्री में गई एक की जान, दूसरा घर में बांध रहा था छड़

Bihar News - काम करने के दौरान करंट लगने से दो युवकों की मौत हो गई। जहां एक युवक अल्यूमिनियम की बर्तन बनानेवाली फैक्ट्री में काम करता था। वहीं दूसरा युवक निर्माणाधीन मकान में सरिया बांध रहा था।

Bihar News - करंट लगने से दो युवकों की मौत, बर्तन बनानेवाली
करंट से दो युवकों की हुई मौत- फोटो : वरुण ठाकुर

Darbhanga - जिले में एक साथ बिजली के करेंट लगने से दो लोगो की मौत हो गई है। एक घटना इंडस्ट्रियल एरिया धरमपुर के सोहन यादव के अलुम्युनियम फैक्ट्री में बर्तन बना रहे युवक की करेंट की चपेट में आने से मौत हो गई है बताया जा रहा है कि इस फैक्ट्री में काम कर रहे मिर्तक कर्मी की पहचान लहेरियासराय थाना क्षेत्र के गुदरी बाजार निवासी अरुण सिंह के रूप में कई गई है। वंही मृतक की मां ने बताया की मेरा बेटा बर्तन फैक्ट्री में काम किया करता था जहां करेंट लगने से उसकी मौत हो गई है। 

वहीं जबकि दूसरी घटना सदर थाना क्षेत्र के दिल्ली मोड़ की है जहां एक निर्माणाधीन मकान में लोहे छड़ बांध रहे युवक की मौत  बिजली के तार में सटने से हो गई है। इसकी पहचान  बहादुरपुर थाना क्षेत्र के आंकोपुर निवासी श्रवण पंडित के रूप में की गई है। फिलहाल घटना की सूचना मिलते ही दोनों के परिजन डीएमसीएच पहुंच गए हैं। जहां दोनों के परिजन दहाड़ मार कर विलाप करते नजर आए।

Goal 2026

मृतक की मां मंजू देवी ने बताया की उनका बेटा अरुण प्रतिदिन की तरह ही काम करने फैक्ट्री गया था। आज अचानक उसकी करेंट लगने से मौत की बात बताई जा रही है। फैक्ट्री से लोगों ने फोन करके बताया कि आपका बेटा डीएमसीएच में भर्ती है। जब हमलोग पहुंचे तबतक मेरे बेटे की मौत हो चुकी थी। उसके दो बच्चे है। अब इसका लालन पालन कौन करेगा कहकर दहार रोने लगती है। पत्नी सहित बच्चों का रो रो कर बुरा हाल बना हुआ था। 

वहीं दूसरे घटना में हुई मौत में मृतक श्रवण का भाई चन्दन पण्डित ने बताया की इसका भाई कुछ युवकों के साथ काम करने गया दिल्ली मोड़ के पास गया था। एक निर्माणाधीन मकान के छत पर लोहे का सरिया पहुँचाने के कर्म में सरिया हाईवोल्टेज तार सत गया जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा युवक झुलस गया है। जिसका इलाज डीएमसीएच में चल रहा है।

NSIT
Nsmch

इधर मौके पर पहुँची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया गया है। दोनों के परिजन पहुँच चुके है। आगे की प्रक्रिया की जा रही है।

रिपोर्ट - वरुण ठाकुर