LATEST NEWS

  • Sonepur Mela
  • Sonepur Mela: सोनपुर मेले में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 7 स्वास्थ्य शिविर और 9 जगहों पर रहेंगी एंबुलेंस

  • Bihar Skilled Youth
  • Bihar Skilled Youth: बिहार के युवाओं के लिए खुशखबरी! 1,609 केंद्रों पर शुरू होगा डिजिटल मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम

  • Bihar Education
  • Bihar Education: सारण की शिक्षिका सुभद्रा भवानी बनीं राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर, शिक्षकों को देंगी खास ट्रेनिंग

  • Munger toto dispute
  • Munger toto dispute: मुंगेर में ई-रिक्शा लगाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, टोटो चालक समेत 3 घायल,

  • Bihar Cyclonic storm
  • Bihar Cyclonic storm: बिहार में आंधी-बारिश ने किसानों पर बरपाया कहर, खेतों में बिछी तैयार धान की

Darbhanga Water Crisis: मिथिलांचल में जल संकट पर राजद ने डीएम को दो दिन अल्टीमेटम, घर-घर पानी नहीं पहुंचाने पर होगा अब डीएम ऑफिस का घेराबंदी

Darbhanga Water Crisis:बिहार में अल्प वर्षा से उत्पन्न जल संकट पर राजद नेताओं ने जिला प्रशासन को दो दिन का अल्टीमेटम दिया है। जल समस्या पर प्रशासन की लापरवाही को लेकर आंदोलन की चेतावनी दी गई है।

Darbhanga Water Crisis
दरभंगा जिले में उत्पन्न जल संकट- फोटो : news4nation

Darbhanga Water Crisis: दरभंगा जिले में उत्पन्न जल संकट से निपटने के लिए रविवार को प्रेस क्लब में राजद नेता पन्ना यादव की अध्यक्षता में राजद जिलाध्यक्ष उदय शंकर यादव ने मिडिया को संबोधित करते हुये कहा कि इस वर्ष अल्प वर्षा के कारण भूगर्भीय जलस्तर में भारी गिरावट दर्ज की गयी है, जिसके परिणामस्वरूप जिले के कई प्रखंडों एवं शहरी क्षेत्रों में जल संकट की स्थिति उत्पन्न हो गयी है. हर गांव मौहल्ले में पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है सरकार अभी तक समुचित व्यवस्था अभी तक लोगों को नहीं पहुंचा पा रही हैं। 

इससे पहले राजद के शिष्य मंडल ने जिलाधिकारी कौशल कुमार से मिलकर जल्द जल संकट से निवारण के लिए ज्ञाप दिया गया था लेकिन अभी तक जिला प्रशासन समुचित उपाय नहीं कर पाई है। हम जिला प्रशासन को आपके माध्यम से दो दिन अल्टीमेटम दे रहें है। अगर दो दिनों में समुचित व्यवस्था नहीं किया गया तो हम लोग डीएम ऑफिस का घेराबंदी करेंगे । यदि ऐसा जिलाधिकारी लोगों को आपदा में मदद नहीं कर पायें तो हरने और ना रहने से क्या फायदा।

Goal 2026

दरभंगा से वरूण ठाकुर की रिपोर्ट