LATEST NEWS

  • Sonepur Mela
  • Sonepur Mela: सोनपुर मेले में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 7 स्वास्थ्य शिविर और 9 जगहों पर रहेंगी एंबुलेंस

  • Bihar Skilled Youth
  • Bihar Skilled Youth: बिहार के युवाओं के लिए खुशखबरी! 1,609 केंद्रों पर शुरू होगा डिजिटल मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम

  • Bihar Education
  • Bihar Education: सारण की शिक्षिका सुभद्रा भवानी बनीं राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर, शिक्षकों को देंगी खास ट्रेनिंग

  • Munger toto dispute
  • Munger toto dispute: मुंगेर में ई-रिक्शा लगाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, टोटो चालक समेत 3 घायल,

  • Bihar Cyclonic storm
  • Bihar Cyclonic storm: बिहार में आंधी-बारिश ने किसानों पर बरपाया कहर, खेतों में बिछी तैयार धान की

Bihar Airport - बिहार के इस एयरपोर्ट पर रात में भी जल्द होगी विमानों की लैंडिंग, सर्वे का काम हुआ पूरा, जानें कबसे मिलेगा लाभ

Bihar Airport - उत्तर बिहार के इकलौते दरभंगा एयरपोर्ट से आनेवाले कुछ महीने में रात में विमानों की लैंडिंग की सुविधा शुरू हो जाएगी। इसको लेकर सर्वे पूरा कर लिया गया है और अब एनओसी मिलने के बाद इस पर काम शुरू होगा।

Bihar Airport - बिहार के इस एयरपोर्ट पर रात में भी जल्द होगी

Darbhanga - उत्तर बिहार के इकलौते दरभंगा एयरपोर्ट पर रात में भी विमानों की लैंडिंग हो सकेगा. जिसको लेकर सर्वे का काम पूरा कर लिया गया है और इसकी रिपोर्ट तैयार कर ली गई है। अब जल्द ही इस रिपोर्ट को रक्षा मंत्रालय के पास भेजा जाएगा। जिसके बाद आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। यह जानकारी दरभंगा एयरपोर्ट सलाहकार समिति के अध्यक्ष, सांसद डॉ. गोपालजी ठाकुर ने दी।

बता दें कि मंत्रालय के दो तकनीकी विशेषज्ञों की टीम ने एयरपोर्ट अथॉरिटी के दो सदस्यों के साथ मिलकर निर्माणाधीन नए टर्मिनल स्थल पर तीन दिनों तक जांच की थी।

Goal 2026

सांसद ने की थी एयरपोर्ट डायरेक्टर संग बैठक

दरभंगा सांसद ने बताया कि उन्होंने कुछ दिन पहले एयरपोर्ट डायरेक्टर के साथ बैठक की थी, जिसके बाद मंत्रालय से यहां रात में विमानों की लैडिंग का अनुरोध किया था। जिसके बाद टीम सर्वे के लिए यहां पहुंची थी। सांसद ने यह भी बताया कि उन्होंने दरभंगा एयरपोर्ट से यात्री विमानों की रात्रि लैंडिंग के लिए रक्षा मंत्रालय से एनओसी करने और एयरपोर्ट के विकास और विस्तार के लिए विभिन्न प्रस्ताव भेजने के लिए डायरेक्टर को आवश्यक निर्देश दिए हैं।

कैट 2 प्रणाली का उपयोग

दरभंगा एयरपोर्ट पर नाइट लैंडिंग सुविधा विकसित करने के लिए "एमएएफआई" (Modernization of Airfield Infrastructure) योजना के तहत लगाए गए कैट II प्रणाली (Category II Instrument Landing System) का उपयोग किया जा सकता है। यह प्रणाली खराब मौसम या कम दृश्यता की स्थिति में भी विमानों की सुरक्षित लैंडिंग सुनिश्चित करती है।

NSIT
Nsmch

नाइट लैंडिंग सुविधा शुरू होने से यात्रियों को रात में भी उड़ान भरने और उतरने की सुविधा मिलेगी। यहीं नही इससे दरभंगा से देशभर के अन्य शहरों तक कनेक्टिविटी बेहतर होगी। 24 घंटे विमान संचालन से स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा क्योंकि अधिक यात्री यहां से यात्रा करेंगे।

अभी पटना में ही नाइट लैंडिंग की सुविधा

बता दें कि बिहार के तीन एयरपोर्ट में से सिर्फ पटना में ही विमानों की नाइट लैंडिंग की सुविधा है। जबकि गया और दरभंगा में रात में विमानों के लैंड करने की सुविधा नहीं है।