LATEST NEWS

  • MLC Polls Magistrate Jostled
  • Bihar MLC Election: MLC चुनाव के दौरान बवाल, मजिस्ट्रेट से धक्का-मुक्की, समाहरणालय में बढ़ा तनाव

  • Bihar MLC Election: छोटू सिंह ने हिरासत के बीच अनंत सिंह से वीडियो कॉल पर की बात, बिहार में सियासी हलचल तेज
  • Bihar MLC Election: छोटू सिंह ने हिरासत के बीच अनंत सिंह से वीडियो कॉल पर की बात, बिहार

  • Bihar MLC Election:डॉ. संजीव के घर देर रात पहुंची पुलिस, सुनील सिंह भड़के, MLC चुनाव को लेकर सियासी घमासान
  • Bihar MLC Election:डॉ. संजीव के घर देर रात पहुंची पुलिस, सुनील सिंह भड़के, MLC चुनाव को लेकर सियासी

  • Bihar Health News: PHC में लापरवाही की खुली पोल, प्रभारी समेत कई डॉक्टर मिले गायब
  • Bihar Health News: PHC में लापरवाही की खुली पोल, प्रभारी समेत कई डॉक्टर मिले गायब

  • Bihar News:  31 साल बाद घर लौटा बिछड़ा बेटा, मां ने आंख के निशान से पहचाना, भावुक हुआ इलाका
  • Bihar News: 31 साल बाद घर लौटा बिछड़ा बेटा, मां ने आंख के निशान से पहचाना, भावुक

Darbhanga Administration: बिहार बंद से पहले दरभंगा प्रशासन अलर्ट, कोचिंग संचालकों के साथ हुई अहम बैठक

Darbhanga Administration: बिहार बंद और जारी आंदोलनों के बीच दरभंगा जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। डीएम कौशल कुमार और एसएसपी जगुनाथ रेड्डी ने कोचिंग संस्थानों के संचालकों के साथ बैठक कर छात्रों को हिंसा और उपद्रव से दूर रखने के निर्देश दिए हैं।

Darbhanga Administration

Darbhanga Administration: बिहार बंद और लगातार चल रहे आंदोलनों के बीच दरभंगा जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी को लेकर देर शाम समाहरणालय में जिलाधिकारी कौशल कुमार और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी ने जिले के विभिन्न कोचिंग संस्थानों के संचालकों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और छात्रों को किसी भी प्रकार की हिंसक या अवैध गतिविधियों से दूर रखने पर विशेष चर्चा की गई। प्रशासन ने कोचिंग संचालकों को स्पष्ट रूप से निर्देश दिया कि वे अपने संस्थानों में पढ़ने वाले छात्रों को किसी भी प्रकार के उपद्रव, हिंसा या असामाजिक गतिविधियों में शामिल होने से रोकें।

बैठक के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए डीएम कौशल कुमार ने बताया कि सभी कोचिंग संचालकों को साफ तौर पर पांच महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि छात्रों को यह समझाना जरूरी है कि किसी भी प्रकार की हिंसक गतिविधि या कानून-व्यवस्था भंग करने वाली घटनाओं में शामिल होने से उनके भविष्य और करियर पर गंभीर असर पड़ सकता है। डीएम ने कहा कि छात्र देश और समाज का भविष्य हैं, इसलिए उन्हें किसी भी तरह के उकसावे या भ्रामक सूचना के आधार पर गलत गतिविधियों में शामिल नहीं होना चाहिए। प्रशासन चाहता है कि छात्र अपनी पढ़ाई और करियर पर ध्यान दें तथा कानून का पालन करें।

कोचिंग संस्थान के संचालक को चेतावनी

जिलाधिकारी ने यह भी स्पष्ट किया कि अगर किसी कोचिंग संस्थान का संचालक, शिक्षक या उससे जुड़ा कोई अन्य व्यक्ति उपद्रव, हिंसा या कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वाली गतिविधियों में शामिल पाया जाता है, तो उसके खिलाफ भी कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने सभी शिक्षण संस्थानों, कोचिंग संचालकों और अभिभावकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि वे छात्रों को शांति बनाए रखने और जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करें। साथ ही किसी भी अफवाह, भ्रामक सूचना या भड़काऊ संदेश पर विश्वास न करने की सलाह भी दी गई है। दरभंगा जिला प्रशासन ने साफ किया है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना उसकी प्राथमिकता है और किसी भी तरह की अव्यवस्था फैलाने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

दरभंगा से वरुण ठाकुर की रिपोर्ट