LATEST NEWS

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

akasa airlines in bihar अकासा एयरलाइंस ने दरभंगा एयरपोर्ट से भरी पहली उड़ान, किराया इतना कम कि चप्पल वाले भी अब कर सकते हैं दिल्ली-मुंबई का सफर

akasa airlines in bihar - देश के प्रमुख एयरलाइंस कंपनियों में शामिल अकासा ने बिहार में अपनी सेवाएं शुरु कर दी है। आज दरभंगा एयरपोर्ट पर अकासा की पहली फ्लाइट पहुंची। जिसके स्वागत के लिए मंत्री संजय सारावगी पहुंचे थे।

akasa airlines in bihar  अकासा एयरलाइंस ने दरभंगा एयरपोर्ट स

Darbhanga :- दिल्ली एयरपोर्ट से दरभंगा एयरपोर्ट के लिए आज से अकासा विमान कंपनी की सेवा की पहली उड़ान दरभंगा पहुँची मौके पर  राजस्व एंव भूमि सुधार मंत्री संजय सरावगी ने यात्री का स्वागत किया। दरभंगा से दिल्ली जाने वालों के लिए खुशखबरी है कि अकासा एयरलाइंस ने शुक्रवार से दरभंगा एयरपोर्ट से अपनी उड़ान सेवा शुरू कर दी है। पहली उड़ान दिल्ली एयरपोर्ट से सुबह 9:00 बजे रवाना हुई और यह दरभंगा एयरपोर्ट पर 10:55 बजे लैंड की। इसके बाद, दरभंगा से दिल्ली के लिए उड़ान 11:30 बजे भरेगी और यह दोपहर 1:25 बजे दिल्ली पहुंचेगी। 

दिल्ली और मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट

इस यात्रा में लगभग 1 घंटा 55 मिनट का समय लगेगा। वहीं इस खास मौके पर पहुंचे राजस्व एंव भूमि सुधार मंत्री संजय सरावगी ने कहा कि आकाश एयरलाइंस की पहली उड़ान दरभंगा आई हैं और हमने यहां से जाने वाले यात्री को बोडिंग पास देकर रवाना किया हैं अकासा ने दो स्लोट बुक कराई है जिसकी सहमति सिविल एविएशन ने दे दी है एक दिल्ली के लिए और एक मुंबई के लिए वहीं आज से दिल्ली के लिए उड़ान सेवा शुरू हो गई है । वहीं संजय सरावगी ने कहा  कि मुंबई की उड़ान सेवा भी जल्द से जल्द चालू किया जाए इसके लिए हमने अकासा एयरलाइंस के डायरेक्टर से बात की हैं, उन्होने भरोसा दिया हैं जल्द ही इसकी भी शुरुआत कर दी जायेंगी । वहीं देश की जितनी भी अच्छी एयरलाइंस है सभी दरभंगा से स्लोट की मांग कर रहे हैं 

दरभंगा एयरपोर्ट से जितनी ज्यादा एयरलाइंस प्रारंभ होगी उतना ही फायदा यहाँ के यात्रीयों का होगा। वैसे पूर्व में स्पाइसजेट हुआ इंडिगो हुआ अब अकासा हो रहा है। आपस में जितनी स्पर्धा होगी तो सर्विस भी अच्छा मिलेगा और रेट भी वाजिब लगेगा।  हमें याद है जब स्पाइसजेट अकेला दरभंगा से उड़ान भरता था तो तकरीबन 15000-20000 हजार किराया हुआ करता था दिल्ली या अन्य महानगर का लेकिन जैसे ही आकास एयरलाइन आई है रेट घटकर पहले बुकिंग कराने पर  4200- 4400 में टिकट उपलब्ध हो जा रहा हैं। वहीं जितनी ज्यादा प्रतिस्पर्धा होगी उतना ज्यादा लाभ यात्रियों को ही मिलेगा । सुविधा के मामले में हो या फिर प्राइस के मामले में लाभ यात्रियों को ही अब मिलेंगा है 

NSIT
Nsmch

27 सौ में दिल्ली का सफर

वहीं दिल्ली से अकासा एयरलाइंस से यात्रा करके आ रहें दरभंगा निवासी अंकुर गुप्ता ने बताया कि एयरलाइंस के लोगों का व्यवहार और अंदर कि व्यवस्था काबिले तारिफ हैं।  सबसे बड़ा उपलब्धी हम जैसे गरीब यात्रियों के लिए हैं। अकासा का किराया सबसे कम हैं अभी तक का दिल्ली से दरभंगा तक का किराया 2700 लगा हैं। इससे पहले जो यहाँ से अन्य विमान का किराया सातमें आसमान पर था। वहीं इस विमान से सफर कर रहे यात्रियों में खुशी देखने को मिली और अन्य विमान एजेंसी के किराए से काफी कम किराया पर यात्रियों को ये एयरलाइंस  सफर करा रही है जिससे यात्रियों में उत्साह का माहौल है ।