LATEST NEWS

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

  • Siwan Police Raid liquor mafia rinku pandey
  • Siwan Police Raid: कुख्यात शराब तस्कर रिंकू पांडेय के घर छापेमारी, 10,000 रुपये का इनामी फरार

Bihar News : मनोज तिवारी को दिल्ली का सीएम बनाने की भोजपुरी अभिनेता खेसारी लाल यादव ने जताई इच्छा, कहा कलाकार समुदाय को होगी ख़ुशी

Bihar News : दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणाम में भाजपा को बहुमत हासिल हुई है. लेकिन सीएम कौन बनेगा यह अभी तय नहीं हो पाया है. भोजपुरी अभिनेता खेसारी लाल ने मनोज तिवारी को सीएम बनाने की इच्छा जताई है..पढ़िए आगे

Bihar News : मनोज तिवारी को दिल्ली का सीएम बनाने की भोजपुरी
मनोज तिवारी बने मुख्यमंत्री - फोटो : VARUN THAKUR

DARBHANGA : दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत के बाद एनडीए खेमे में ख़ुशी का माहौल तो जरुर है। लेकिन लोगों में सीएम के चेहरा को लेकर उहापोह का माहौल देखा जा रहा है। बताया जा रहा है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री पद के लिए पांच नेताओं के नाम पर चर्चा चल रही है। जिसमें एक भोजपुरी गायक और नायक मनोज तिवारी का भी नाम है। माना जा रहा है कि अगर पूर्वांचल से किसी नेता को सीएम बनाया जायेगा तो उसमें मनोज तिवारी का नाम सबसे आगे है।

बिहार में भी मनोज तिवारी को मुख्यमंत्री बनाने की मांग उठने लगी है। भोजपुरी अभिनेता खेसारी लाल यादव ने रविवार को दरभंगा में कहा कि अगर मनोज तिवारी को दिल्ली का मुख्यमंत्री बनाया जाता है तो बेहतर होगा। उन्होंने कहा कि अगर मनोज तिवारी मुख्यमंत्री बनते हैं तो यह यूपी बिहार के लिए ख़ुशी की बात होगी।

Diarch GO

खेसारी लाल ने कहा की यह हमलोगों के लिए गर्व की बात है कि हमारे प्रदेश का हमारी भाषा का एक गायक हमलोग के बीच रहने वाले मनोज तिवारी दिल्ली के सीएम होंगे। हमारे मनोज भैया ने ऐसा रास्ता बनाया है कि हम कलाकार भी मुख्यमंत्री बन सकते हैं। यह मार्ग प्रशस्त हो गया है। पूरे कलाकार समुदाय में खुशी की बात होगी। उनको यदि मौका मिलता हैं तो हम पूर्वांचल बिहारियों के लिए इससे बड़ा अवसर नहीं होगा।  

दरभंगा से वरुण ठाकुर की रिपोर्ट