LATEST NEWS

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

Darbhanga Crime News: दूसरी शादी की वीडियो देखने के बाद सदमा बर्दाशत नहीं पाई पहली पत्नी! संदिग्ध स्थिति में मिली लाश, जानें क्या है माजरा

Darbhanga Crime News: घनश्यामपुर के भदौन गांव में कंचन कुमारी की संदिग्ध मौत से सनसनी। मायकेवालों ने पति पर दूसरी शादी और हत्या का आरोप लगाया। घटना के बाद पति और ससुराल पक्ष फरार। पुलिस जांच जारी।

Darbhanga Crime News
पति पर दूसरी शादी और हत्या का आरोप- फोटो : social media

Darbhanga Crime News: दरभंगा के घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के भदौन गांव में मंगलवार देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। छह वर्ष पहले श्रवण मुखिया से शादी हुई 27 वर्षीय कंचन कुमारी का शव रात करीब बारह बजे उसके घर में मिला। अचानक हुई इस मौत ने पूरे गांव का माहौल भारी कर दिया और आसपास के लोग भी डर और तनाव में आ गए।

पति की दूसरी शादी से परेशान थी कंचन

मृतका की भाभी उर्मिला देवी ने बताया कि कंचन पिछले कुछ दिनों से बहुत तनाव में थी। कारण था—उसके पति श्रवण मुखिया की दूसरी शादी, जो उसने चार दिन पहले की थी और उसके वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट भी कर दिया था। यह घटना कंचन के लिए गहरा सदमा बन गई थी और वह लगातार परेशान रहती थी।

परिवार वालों का कहना है कि कंचन को लंबे समय से मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न सहना पड़ रहा था। कई बार पंचायत भी बुलाई गई, लेकिन हालात में कोई बदलाव नहीं आया। कंचन अक्सर फोन कर अपने मायकेवालों से अपने दर्द की बात साझा करती थी, जबकि उसके माता-पिता पंजाब में मजदूरी करते हैं।

पूरे दिन फोन नहीं उठा, रात में मिली मौत की खबर

कंचन की रिश्तेदार सोनिया देवी ने बताया कि वह सुबह से उसे फोन कर रहीं थीं, लेकिन ससुराल की तरफ से कोई कॉल रिसीव नहीं हुआ। रात को अचानक फोन उठाया गया, और कंचन के ससुर ने बताया कि उसकी मौत हो चुकी है। इस सूचना ने परिवार को पूरी तरह स्तब्ध कर दिया।

NSIT
Nsmch

शव मिलने के बाद ससुराल पक्ष फरार

जैसे ही कंचन के मायके वाले गांव पहुंचे, उन्हें घर में कोई नहीं मिला। पति श्रवण मुखिया, उसके पिता अकलू मुखिया, मां और अन्य सभी परिजन घर छोड़कर भाग चुके थे। उनके इस गायब होने से शक और गहरा गया और मामला संदिग्ध बन गया।

पुलिस और एफएसएल की जांच शुरू

घनश्यामपुर थानाध्यक्ष आलोक कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। एफएसएल विशेषज्ञों के साथ पूरे घर की तलाशी ली गई, तस्वीरें ली गईं और जरूरी सबूत जमा किए गए। पुलिस ने पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए DMCH भेज दिया है।थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असल कारण साफ होंगे और उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।