LATEST NEWS

  • Bihar News : प्रशासनिक गलती से बच्चे का नवोदय विद्यालय में रुका एडमिशन, पटना हाईकोर्ट ने दाखिला का दिया आदेश
  • Bihar News : प्रशासनिक गलती से बच्चे का नवोदय विद्यालय में रुका एडमिशन, पटना हाईकोर्ट ने दाखिला का

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

घर में गैस नहीं और जुए में उड़ाए पैसे: बेगूसराय में कसाई पति ने 8 माह की गर्भवती पत्नी को मौत के घाट उतारा!

बेगूसराय के वीरपुर में गैस खत्म होने पर हुए विवाद के बाद 8 माह की गर्भवती महिला की संदिग्ध मौत। जुआरी पति गिरफ्तार।

घर में गैस नहीं और जुए में उड़ाए पैसे: बेगूसराय में कसाई पति

Darbhanga -  घरेलू एलपीजी गैस की किल्लत अब केवल असुविधा नहीं, बल्कि जानलेवा साबित होने लगी है। वीरपुर थाना क्षेत्र के मुजफ्फरा वार्ड संख्या नौ में रसोई गैस खत्म होने से उपजे पारिवारिक विवाद ने मंगलवार की देर शाम एक खूनी मोड़ ले लिया। यहाँ आठ माह की गर्भवती 21 वर्षीय लक्ष्मी देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को सलाखों के पीछे भेज दिया है।

रसोई में 'आग' नहीं, विवाद सुलगा: ननद ने भी फेरा मुंह

घटना की जड़ में रसोई गैस का खत्म होना बताया जा रहा है। पिछले एक सप्ताह से घर में चूल्हा नहीं जल पा रहा था, जिससे तनाव चरम पर था। मृतका के परिजनों के अनुसार, लक्ष्मी की ननद ने भी अपनी गैस देने से साफ मना कर दिया था। भोजन बनाने की इसी जद्दोजहद ने पति-पत्नी के बीच उस विवाद को जन्म दिया, जिसका अंत एक दर्दनाक मौत के रूप में हुआ।

नशा, जुआ और धोखे की बलि चढ़ी लक्ष्मी

मृतका की बहन मीना कुमारी ने जो आरोप लगाए हैं, वे रूह कपा देने वाले हैं। लक्ष्मी ने अपने मायके से गैस भरवाने के लिए एक हजार रुपये मंगवाए थे। आरोप है कि पति राजा चौधरी, जो नशा और जुए का आदी है, उन पैसों को भी जुए में हार गया। किसी गैस एजेंसी से कनेक्शन न होने के कारण उसे ब्लैक में गैस लेनी थी, लेकिन पति की बदचलनी ने मासूम गर्भवती की उम्मीदों और जान दोनों का सौदा कर दिया।

सफेद झूठ या साजिश? आरोपी पति की दलील

गिरफ्तारी के बाद आरोपी पति राजा चौधरी मारपीट के आरोपों से साफ मुकर रहा है। उसका दावा है कि वह बाहर से खाने का सामान लेने गया था और जब लौटा तो पत्नी को जमीन पर गिरा पाया। अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। हालांकि, आठ माह की गर्भवती महिला का इस तरह "अचानक" गिरकर दम तोड़ देना पुलिस के गले नहीं उतर रहा है।

पुलिसिया कार्रवाई: दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज

वीरपुर थाना अध्यक्ष रविंद्र कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चलेगा। मृतका के पिता के फर्द बयान पर दहेज उत्पीड़न की प्राथमिकी दर्ज की गई है। इधर, एसपी मनीष ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सदर डीएसपी-2 और वीरपुर पुलिस को बिंदुवार जांच कर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

Diarch GO