LATEST NEWS

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

  • Siwan Police Raid liquor mafia rinku pandey
  • Siwan Police Raid: कुख्यात शराब तस्कर रिंकू पांडेय के घर छापेमारी, 10,000 रुपये का इनामी फरार

Bihar News : आचार संहिता लागू होने से पहले सीएम नीतीश ने दी दरभंगा को सौगात, खादी मॉल और अरवन हाट का किया शिलान्यास

Bihar News : सीएम नीतीश ने चुनाव के ऐलान से पहले दरभंगा को विकास की सौगात दी है. जहाँ उन्होंने खादी मॉल और अरवन हाट का शिलान्यास किया है......पढ़िए आगे

Bihar News : आचार संहिता लागू होने से पहले सीएम नीतीश ने दी
दरभंगा को विकास की सौगात - फोटो : VARUN

DARBHANGA : चुनाव आचार संहिता लागू होने से ठीक पहले बिहार सरकार ने मिथिलांचल के सांस्कृतिक केंद्र दरभंगा को एक बड़ी सौगात देते हुए यहाँ खादी मॉल और अरवन हाट के निर्माण की शिलान्यास किया है। इस परियोजना का शिलान्यास आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया। बिहार उद्योग विभाग के तत्वावधान में दरभंगा के सारमोहन पुर में लगभग 29 करोड़ रुपये की लागत से यह महत्वाकांक्षी परियोजना कार्यान्वित की जाएगी। इसका उद्देश्य क्षेत्र में रोजगार सृजन को बढ़ावा देना और इसे पर्यटन का एक नया केंद्र बनाना है।

इस अवसर पर कार्यक्रम स्थल पर मौजूद बिहार सरकार के भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री संजय सरावगी ने कहा, "मिथिला हाट के तर्ज पर बनने वाले इस हाट और खादी मॉल से स्थानीय लोगों को व्यापक रोजगार के अवसर मिलेंगे। साथ ही, यह परियोजना दरभंगा को पर्यटन के मानचित्र पर एक प्रमुख स्थल के रूप में स्थापित करेगी।"

Diarch GO

वही उन्होंने यह भी कहा बताया कि इस परियोजना के निर्माण कार्य को एक वर्ष के भीतर पूरा कर लिए जाने का लक्ष्य रखा गया है। इससे क्षेत्र के कारीगरों, बुनकरों और छोटे उद्यमियों को अपने उत्पादों को सीधे बाजार तक पहुँचाने में सहूलियत मिलेगी और खादी एवं हस्तशिल्प को बढ़ावा मिलेगा।

इस परियोजना के पूरा होने के बाद दरभंगा में आर्थिक गतिविधियों के साथ-साथ सांस्कृतिक पर्यटन को भी एक नई दिशा मिलने की उम्मीद है।

NSIT
Nsmch

दरभंगा से वरुण की रिपोर्ट