LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

Bihar News: बाबा कुशेश्वर नाथ मंदिर का पंच कलश टूटा, लोगों को सता रही बड़ी अनहोनी का डर, श्रद्धालुओं में चिंता का माहौल

Bihar News: मिथिला क्षेत्र के प्रसिद्ध बाबा कुशेश्वर महादेव मंदिर के शिखर पर स्थापित पंच कलश तेज आंधी के कारण क्षतिग्रस्त हो गया है। 20 मार्च की शाम करीब 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली तेज हवा के चलते पंच कलश टूटकर शिखर पर ही लटक गया..

बाबा कुशेश्वर नाथ मंदिर
बाबा कुशेश्वर नाथ मंदिर का पंच कलश टूटा- फोटो : social media

Bihar News: बिहार के दरभंगा में स्थित बाबा कुशेश्वर नाथ मंदिर के शिखर पर स्थापित पंच कलश तेज आंधी के कारण क्षतिग्रस्त हो गया है। 20 मार्च की शाम करीब 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली आंधी में कलश टूटकर शिखर पर ही लटक गया, जिससे श्रद्धालुओं के बीच चिंता और कौतूहल का माहौल बन गया है। मिथिला के बाबाधाम के नाम से प्रसिद्ध इस मंदिर में इस तरह की घटना हाल के वर्षों में पहली बार सामने आई है। 

मंदिर परिसर में जुटी श्रद्धालुओं की भीड़ 

स्थानीय लोगों के अनुसार, पहले भी तेज आंधी आती रही है, लेकिन मंदिर के शिखर को इस तरह नुकसान कभी नहीं पहुंचा था। घटना के बाद मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ जुट गई। कई लोगों ने शिखर पर लटके पंच कलश की तस्वीरें अपने मोबाइल में कैद कर सोशल मीडिया पर साझा कीं, जिसके बाद तरह-तरह की चर्चाएं भी शुरू हो गई हैं। कुछ लोग इसे अशुभ संकेत के रूप में देख रहे हैं।

Diarch GO

जल्द होगा पुनः स्थापना का कार्य

मंदिर न्यास समिति के सचिव गोपाल चौधरी ने बताया कि पंच कलश को दोबारा स्थापित करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। इस संबंध में आचार्य कमलेश झा से चर्चा की गई है। उन्होंने जानकारी दी कि आगामी पंचमी के दिन विधि-विधान के साथ, पुरोहितों, पुजारियों और श्रद्धालुओं की उपस्थिति में पंच कलश को पुनः शिखर पर स्थापित किया जाएगा। प्रशासन और मंदिर समिति की ओर से श्रद्धालुओं से अफवाहों पर ध्यान न देने और शांति बनाए रखने की अपील की गई है।

कुशेश्वर नाथ महादेव की महत्ता 

गौरतलब हो कि, यह बिहार के दरभंगा जिले में स्थित एक अत्यंत प्राचीन और प्रसिद्ध शिव मंदिर है। इसे 'मिथिला का बाबाधाम' भी कहा जाता है, क्योंकि इसकी धार्मिक महत्ता देवघर के बैद्यनाथ धाम के समान मानी जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, यहाँ के शिवलिंग की स्थापना भगवान श्रीराम के पुत्र कुश ने की थी, जिस कारण इसका नाम 'कुशेश्वर' पड़ा। यहाँ का शिवलिंग 'स्वयंभू' (स्वयं प्रकट हुआ) माना जाता है। यह मंदिर दरभंगा जिला मुख्यालय से लगभग 70 किलोमीटर दूर कुशेश्वर स्थान प्रखंड में स्थित है। भक्तों का विश्वास है कि यहाँ पूजा-अर्चना करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। विशेषकर सावन के महीने और महाशिवरात्रि पर यहाँ लाखों श्रद्धालु जलाभिषेक के लिए आते हैं।

NSIT
Nsmch