LATEST NEWS

  • Sonepur Mela
  • Sonepur Mela: सोनपुर मेले में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 7 स्वास्थ्य शिविर और 9 जगहों पर रहेंगी एंबुलेंस

  • Bihar Skilled Youth
  • Bihar Skilled Youth: बिहार के युवाओं के लिए खुशखबरी! 1,609 केंद्रों पर शुरू होगा डिजिटल मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम

  • Bihar Education
  • Bihar Education: सारण की शिक्षिका सुभद्रा भवानी बनीं राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर, शिक्षकों को देंगी खास ट्रेनिंग

  • Munger toto dispute
  • Munger toto dispute: मुंगेर में ई-रिक्शा लगाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, टोटो चालक समेत 3 घायल,

  • Bihar Cyclonic storm
  • Bihar Cyclonic storm: बिहार में आंधी-बारिश ने किसानों पर बरपाया कहर, खेतों में बिछी तैयार धान की

Bihar Crime - बस स्टैंड गोली कांड में पुलिस ने की घेराबंदी, पांच मुख्य आरोपी के घर पर डुगडुगी बजाकर चिपकाया इश्तेहार

Bihar Crime - दरभंगा के बस स्टैंड में हुई गोलीबारी की घटना में पुलिस ने घेराबंदी करते हुए पांच आरोपियों के घर इश्तेहार चस्पा किया है।

Bihar Crime - बस स्टैंड गोली कांड में पुलिस ने की घेराबंदी,
गोलीकांड के आरोपियों को घर नोटिस चस्पा- फोटो : वरुण ठाकुर

Darbhanga- बिहार के दरभंगा जिला में बेखौफ अपराधियों ने 9 जुलाई को दिनदहाड़े अंधाधुंध फायरिंग कर केवटी थाना क्षेत्र के भेड़याही गांव में दहशत फैला दी थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात कर 7 खोखा को बरामद कर कारवाई शुरू कर दी थी। पीड़ित परिवार ने 16 लोग सहित के पांच लोगो को मुख्य आरोपी बनाया था। जिसके बाद से सभी आरोपी फरार चल रहे थे। 

मामले में सदर डीएसपी कमतौल एस के सुमन ने कहा कि आरोपी अपराध के दिनों से फरार चल रहा था। कोर्ट के आदेश के आलोक में मुख्य आरोपी श्रवण यादव, मनीष यादव, सुनील यादव, बिल्ला, राहुल यादव के घर पर इस्तेहार चिपकाकर आत्मसमर्पण करने को कहा गया है। निर्धारित समय सीमा के अंदर समर्पण नही करने पर पांचों के घर पर कुर्की की कारवाई की जायेगी। 

Goal 2026

वहीं पीड़ित नजरे आलम ने कहा कि 4 जुलाई को दरभंगा बस स्टैंड के टेंडर अमर साहू को मिला। जिसमे हमारा भाई शमशे आलम उर्फ पप्पू सहित 5 लोग पार्टनर है। टेंडर के तीन दिन बाद भी बदमाशों के द्वारा बस स्टैंड के गेट पर हवाई फायरिंग की गई थी लेकिन प्रशासन किसी प्रकार का कोई कार्रवाई नहीं किया। नतीजा 9 जुलाई को साढ़े तीन बजे के करीब 7 बाइक से 16 नकाबपोश अपराधियों ने मेरे घर पर पहुंचे और गोलीबारी शुरू कर दी। शुक्र रहा कि फायरिंग से किसी प्रकार की हताहत नहीं हुई। 

वहीं उन्होंने कहा कि घटना के बाद सीसीटीवी व आसपास के लोगो ने कहा कि घटना को अंजाम देने में श्रवण यादव, मनीष यादव, सुनील यादव, बिल्ला, राहुल यादव व अन्य लोग थे। 

NSIT
Nsmch

उन्होंने कहा काफी भागदौड़ के बाद पुलिस ने आज कारवाई करते हुए पांच मुख्य आरोपी के घर पर इस्तेहार चिपकाया है। वही उन्होंने कहा ये लोग खतरनाक गैंग से तालुक रखते है। कि प्रशासन से अपील है कि जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कानूनी सजा दी जाए। ताकि हमारा परिवार सुरक्षित रह सके।

रिपोर्ट - वरुण ठाकुर