LATEST NEWS

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

  • Siwan Police Raid liquor mafia rinku pandey
  • Siwan Police Raid: कुख्यात शराब तस्कर रिंकू पांडेय के घर छापेमारी, 10,000 रुपये का इनामी फरार

Bihar Crime News : नाश्ता के बदले पैसा मांगना दुकानदार को पड़ा महंगा, अपराधियों ने गोली मारकर किया जख्मी, इलाज के लिए भेजा गया अस्पताल

Bihar Crime News : नाश्ता के बदले पैसा मांगना दुकानदार को पड़

DARBHANGA : जिले में अपराधी बेख़ौफ़ होकर आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। गंभीर घटनाओं को अंजाम देकर अपराधी पुलिस को खुलेआम चुनौती दे रहे है। आए दिन जिले में दुष्कर्म, हत्या और गोलीबारी की घटनाएं हो रही है। ताजा मामला शनिवार की दोपहर सदर थाना क्षेत्र से सामने आया है। जहां गोली लगे घायल युवक को डीएमसीएच के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है। घायल युवक की पहचान सिमरी थाना क्षेत्र के रसलपुर निवासी ब्रह्मदेव यादव के पुत्र अमरनाथ उर्फ अमर यादव के रूप में की गई है।

घटना के संबंध में पीड़ित युवक ने बताया कि बसैला मोड़ स्थित अपने लिट्टी समोसे के दुकान से काकघाटी होकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान काकघाटी गांव के गाछी में करीब आधे- दर्जन की संख्या में युवकों ने उनको घेर कर मारपीट शुरू कर दिया एवं मोबाईल और बाइक भी छीन लिया। घायल ने कहा कि इसके  बाद वे जान बचाकर एक दुकान में भागे। जहां पहुंच बदमाशों ने उनके बाएं पैर में गोली मार दिया।

Diarch GO

वहीं स्थानीय सूत्रों का कहना हैं कि घायल युवक अपने मामा कुबेर यादव और बटोही यादव के यहां काम करता था। उसी गांव के कुछ लोग शुक्रवार को नास्ता करने आयें थे और खाकर बिना पैसा दिये चला गया था। उसी का पैसा मांगने आज वो उसके घर पहुँच गया था। इसकी जानकारी उस अपराधी को लगी और रास्ते में घेर कर वारदात को अंजाम दिया हैं। वहीं सदर थानाध्यक्ष ने बताया की गोली चलने की सूचनाएं मिलते ही मौके पर पहुँच कर छानबीन की जा रही हैं। 

दरभंगा से वरुण ठाकुर की रिपोर्ट