LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

Bihar News : पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने एलएन मिश्र की हत्या की सबूत होने का किया दावा, कहा इसमें कांग्रेस का हाथ.....कोई नहीं बचेगा

Bihar News : पूर्व केन्द्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने एल एन मिश्र की हत्या का सबूत होने का दावा किया है. उन्होंने कहा की इसमें कांग्रेस का हाथ है......पढ़िए आगे

Bihar News : पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने एलएन मिश्
हत्या के सबूत - फोटो : VARUN

DARBHANGA : तेज बारिश के बावजूद रविवार को केवटी विधानसभा एवं जाले में एनडीए का कार्यकर्ता सम्मेलन उत्साह के साथ संपन्न हुआ। वहीं इस सम्मेलन में बारिश से बचने के लिए लोग कुर्सी को छाता बनाकर भींगते हुए अपने नेताओं का भाषण सुनते रहे। सम्मेलन में पूर्व केन्द्रीय मंत्री अश्विनी चौबे बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल और मंत्री सुमित कुमार सिंह मुख्य रूप से मौजूद रहे। वहीं अश्विनी चौबे ने ललित नारायण मिश्र के मृत्यु पर सवाल उठाते हुये कहा कि उनकी हत्या कांग्रेस के बड़े लोगों ने की थी जिसका पूख्ता सबूत मेरे पास है।

पूर्व केन्द्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने जाले में आयोजित विधानसभा सम्मेलन में  कांग्रेस और इंडिया गठबंधन पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि ललित नारायण मिश्र की हत्या के पीछे कांग्रेस की साजिश रही है और उनके पास इस संबंध में पुख्ता सबूत भी मौजूद है। वहीं बिना नाम लिये कांग्रेस के शीर्ष नेताओं पर निशाना साधते हुये उन्होने कहा कि ललित बाबू के हत्यारे को कांग्रेस ने ही संरक्षण दिया है। उनका पोता अब सुप्रीम कोर्ट में न्याय की गुहार लगा चुका है। 

कहा की इस विषय पर हमने दिल्ली में प्रेम कॉन्फेंस भी की थी। कांग्रेस का काला चिट्ठा मेरे पास सुरक्षित है अब हत्यारा कोई भी बच नहीं सकता है। वहीं उन्होने राहुल गांधी सहित पूरे इंडिया गठबंधन पर निशाना साधा। उन्होंने कहा की बड़ा पप्पू दिल्ली में है छोटा वाला अपने बिहार में है। उत्तर प्रदेश वाला तो गप्पू है और बंगाल वाला सप्पू है। सभी को पहचान कर लेना है और आने वाला चुनाव में सबको वोट के दम पर इन लोगों को सबक सिखाना है। 

प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि नीतीश कुमार ने महिलाओं के लिए अनेक काम किए हैं। जीविका दीदियों पर मुख्यमंत्री का पूरा भरोसा है, और उन्हें ‘लखटकिया दीदी’ बना दिया गया है। उन्होंने विरोधी दलों पर हमला बोलते हुए कहा कि राजद और कांग्रेस झूठे वादे कर महिलाओं से 2500 रुपये का लालच दे रहे थे, लेकिन नीतीश कुमार ने एक बार में 10 हजार रुपये सभी महिलाओं के अकाउंट में भेजे हैं। आगे चलकर दो-दो लाख रुपये तक भी दिए जाएंगे। विपक्ष झुनझुना बजाते रह गया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि चुनाव में किसी बहुरूपिए की बातों में न आकर फिर से NDA, यानी नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चुनना है। बारिश से भींगते हुए कार्यकर्ताओं और खासकर महिलाओं की भारी मौजूदगी ने सम्मेलन को खास बना दिया।

NSIT
Nsmch

दरभंगा से वरुण ठाकुर की रिपोर्ट