LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

Bihar Politics - निषाद अब केवल मछली मारने वाला नहीं सरकार बनाने वाला भी है, दरंभगा में गरजे मुकेश सहनी, खुद को बताया जिले का बेटा

Bihar Politics - वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने खुद को दरभंगा का बेटा बताया है. उन्होंने कहा कि अब वह समय नहीं रहा जब निषाद समाज के लोग सिर्फ मछली पकड़ते थे, वह सरकार बनाना सीख गए हैं।

Bihar Politics - निषाद अब केवल मछली मारने वाला नहीं सरकार बन

Darbhanga - विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने आज दरभंगा पहुंचे। यहां बिरौल में आयोजित कुशेश्वर स्थान विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भले ही मैं कहीं के लिए नेता  हूं, लेकिन दरभंगा के लिए मैं आपका बेटा हूं और आपका साथी हूं।

उन्होंने कहा बिहार में निषाद के कल्याण के लिए पिछले 12 सालों से संघर्ष कर रहा हूं, लड़ाई लड़ रहा हूं। आजादी के बाद से निषादों को कोई पहचानता नहीं था। चुनाव के समय केवल निषादों के वोट को खरीदा जाता था। लेकिन 12 सालों में हमने निषादों की परिभाषा बदल दी। 

समाज में बच्चों की शिक्षा पर जोर

आज लोग मानते है कि निषाद अब केवल मछली मारने वाला नहीं सरकार बनाने वाला भी है। यह हमने कर के दिखलाया भी है। उन्होंने लोगों का आह्वान करते हुए कहा पहले बच्चों को पढ़ाइए और एकजुट होकर संघर्ष कीजिए। जब संघर्ष होगा तो निषाद को आरक्षण भी मिलना तय है। कल अगर हमारे पूर्वज लड़ाई लड़े होते तो हमें संघर्ष नहीं करना पड़ता। 

श्री सहनी ने कहा कि अपनी लड़ाई खुद लड़नी पड़ती है। बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर नहीं होते तो आरक्षण भी नहीं होता।  अगर आज पिछड़ों और अति पिछड़े को आरक्षण है तो बीपी मंडल की देन है। हमें भी अपनी लड़ाई खुद लड़नी होगी।

NSIT
Nsmch

उन्होंने कहा कि इस साल विधानसभा चुनाव है और हम सब को इस बार अपनी ताकत दिखानी है। हमें ऐसी सरकार बनानी है जो गरीबों की सरकार हो और उसकी समस्याओं के समाधान करने की सोचे। हमें पांच किलो अनाज नहीं हमे आने वाली पीढ़ी का उज्जवल भविष्य चाहिए।