LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

Bihar Crime: दरभंगा में ज्वेलरी व्यवसायी की गोली मारकर हत्या, आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर की न्याय की माँग

Bihar Crime:ज्वेलरी दुकानदार राहुल कुमार को अंधाधुंध गोली मारकर हत्या कर दिया गया। हत्या की खबर जैसे ही इलाके में फैली, लोग आक्रोशित होकर शव के साथ मुख्य सड़क जाम कर बैठे ...

Bihar Crime: दरभंगा में ज्वेलरी व्यवसायी की गोली मारकर हत्या
व्यवसायी की हत्या - फोटो : VARUN

Darbhanga: जिला के बाकरगंज क्षेत्र में एक सनसनीखेज़ घटना सामने आई। ज्वेलरी दुकानदार राहुल कुमार को अंधाधुंध गोली मारकर हत्या कर दिया गया। हत्या की खबर जैसे ही इलाके में फैली, लोग आक्रोशित होकर शव के साथ मुख्य सड़क जाम कर बैठे और अपराधियों की कड़ी कारवाई, साथ ही सरकारी नौकरी और मुआवजे की मांग पर अड़े रहे।

दरभंगा के लहेरियासराय थाना क्षेत्र के बाकरगंज दारू भट्टी निवासी राहुल कुमार पेशे से ज्वेलर्स थे। बुधवार की शाम दुकान बंद कर घर लौट रहे थे, तभी बहादुरपुर थाना क्षेत्र के हाजीपुर स्थित एक निजी स्कूल के पास अपराधियों ने घात लगा कर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। गोली लगने पर राहुल कुमार को दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया, जहाँ उन्हें डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

हत्या की खबर मिलते ही परिजनों और स्थानीय लोगों ने सड़क पर शव रखकर घंटों प्रदर्शन किया। लोग अपराधियों की सख्त सज़ा, सरकारी मुआवजा और मृतक परिवार को नौकरी देने की मांग कर रहे थे। प्रदर्शनकारियों का गुस्सा देखते ही देखते सड़क जाम में बदल गया, जिससे यातायात पूरी तरह ठप हो गया। इस गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर एसडीओ विकास कुमार और सदर डीएसपी राकेश कुमार मौके पर पहुँचे। उन्होंने आक्रोशित लोगों से संवाद और समझाइश की। परिजनों और प्रदर्शनकारियों के साथ वार्ता के बाद सड़क जाम को खाली करवाया गया।

राहुल कुमार की हत्या से लहेरियासराय और आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल है। लोगों का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए और सुरक्षा की गारंटी दी जाए। यह वारदात फिर एक बार यह सवाल खड़ा करती है कि व्यवसायियों और आम लोगों की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित की जाए।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- वरुण कुमार ठाकुर