LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

Voter Adhikar Yatra : कांग्रेस नेत्री अलका लांबा ने बीजेपी पर लगाया आरोप, कहा मुसलमानों को मक्खी की तरह पार्टी से निकाल चुकी है भाजपा, केंद्रीय मंत्रिमंडल में एक भी अल्पसंख्यक नहीं.....

Voter Adhikar Yatra : कांग्रेस नेत्री अलका लांबा ने बीजेपी पर मुसलमानों की अनदेशी का आरोप लगाया है. कहा की मोदी कैबिनेट में एक भी अल्पसंख्यक मंत्री नहीं है.......पढ़िए आगे

Voter Adhikar Yatra : कांग्रेस नेत्री अलका लांबा ने बीजेपी प
मुसलमानों की अनदेखी का आरोप - फोटो : Varun

DARBHANGA : दरभंगा में वोटर अधिकार यात्रा में महिला कॉंग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा ने शिरकत किया। जहाँ उन्होंने भाजपा पर अल्पसंख्यको नजरंदाज करने का आरोप लगाया। लांबा ने कहा की केंद्र सरकार के मंत्रिमंडल से अल्पसंख्यको को दूध से जैसे मक्खी को निकाल कर फेंक दिया जाता है उसी तरफ से सभी मुसलमानों को निकाल दिया गया है। वहीँ कहा की मुसलामानों को भाजपा से भी निकाल दिया गया है।

अलका लांबा ने पूर्व मंत्री शाहनवाज हुसैन पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वह अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार मंत्री हुआ करते थे। अब तो उन्हें पूरी तरीके से पार्टी ने निकाल कर साइड लाइन में फेंक दिया है। इतना ही नहीं उन्हें तो पिछले कई चुनाव से भाजपा टिकट तक नहीं दे रही है। 

उन्होंने SIR के मुद्दे पर कहा कि मोदी सरकार चुनाव आयोग का इस्तेमाल कर 65 लाख वोटों की चोरी की है।

लांबा ने कहा की जब हमने इनसे पूछा कि कौन लोग 65 लाख वोट की चोरी जिनकी हुई वो कौन लोग है तो  बोला कि नही बताएंगे। लेकिन जब राहुल गांधी ने हल्ला बोला तो अब कोर्ट के निर्देश पर बताएंगे। इस वोट अधिकार यात्रा के माध्यम से हमारे नेता राहुल गांधी ने जब इसका विरोध किया तो सरकार कहा कि हलफनामा दाखिल करें।

दरभंगा से वरुण ठाकुर की रिपोर्ट