LATEST NEWS

  • Sonepur Mela
  • Sonepur Mela: सोनपुर मेले में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 7 स्वास्थ्य शिविर और 9 जगहों पर रहेंगी एंबुलेंस

  • Bihar Skilled Youth
  • Bihar Skilled Youth: बिहार के युवाओं के लिए खुशखबरी! 1,609 केंद्रों पर शुरू होगा डिजिटल मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम

  • Bihar Education
  • Bihar Education: सारण की शिक्षिका सुभद्रा भवानी बनीं राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर, शिक्षकों को देंगी खास ट्रेनिंग

  • Munger toto dispute
  • Munger toto dispute: मुंगेर में ई-रिक्शा लगाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, टोटो चालक समेत 3 घायल,

  • Bihar Cyclonic storm
  • Bihar Cyclonic storm: बिहार में आंधी-बारिश ने किसानों पर बरपाया कहर, खेतों में बिछी तैयार धान की

Bihar News : बेटी को अंतरजातीय विवाह करना पड़ा महंगा, नाराज पिता ने गोली मारकर की पति की हत्या, डीएमसीएच में छात्रों ने ठप की इमरजेंसी सेवा

Bihar News : बेटी के अंतरजातीय विवाह से नाराज पिता ने उसके पति की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना के बाद छात्रों ने जमकर बवाल काटा......पढ़िए आगे

Bihar News : बेटी को अंतरजातीय विवाह करना पड़ा महंगा, नाराज प
अंतरजातीय विवाह पड़ा महंगा - फोटो : VARUN

DARBHANGA : डीएमसीएच के बीएससी नर्सिंग कालेज के छात्र की हत्या हॉस्टल के मुख्य द्वार पर गोली मारकर कर दी गई है। जानकारी के अनुसार लड़का डीएमसीएच में बीएससी नर्सिंग के सेकेंड सेमेस्टर का छात्र था। और कुछ दिनों पहले अपने कॉलेज में फर्स्ट सेमेस्टर में पढ़ने वाली एक छात्रा के साथ प्रेम प्रसंग के बाद अंतरजातीय शादी कर लिया था। इससे नाराज पिता ने कॉलेज से छुट्टी होने के बाद मुख्य द्वार पर ही गोली मारकर हत्या कर दी।

वहीं कॉलेज से निकल रहें छात्रों ने  गोली की आवाज सुनते ही गोली मारकर भाग रहे पिता को पकड़कर जमकर पिटाई कर दी । जिससे वह भी गंभीर रुप से जख्मी हो गया है। मृतक छात्र की पहचान मधेपुरा जिला के राहुल कुमार के रूप में हुई। वह डीएमसीएच में बीएससी नर्सिंग के सेकेंड सेमेस्टर का छात्र बताया जाता है। जबकि जख्मी व्यक्ति की पहचान सहरसा जिला के वनगांव निवासी प्रेम शंकर झा 45 के रूप में हुई है। 

Goal 2026

घटना के बाद आक्रोशित छात्र छात्राओं ने इमरजेंसी विभाग के मुख्य द्वार को जाम कर प्रदर्शन कर इमरजेंसी सेवा को ठप कर दिया है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर बेंता थाना की पुलिस सहित भारी  संख्या में पुलिस को तैनात किया गया। पुलिस छात्रों को समझाने गई थी।  इस दौरान पुलिस की छात्रों से झड़प हो गई है।

घटना के पीछे कारण बताया जा रहा है कि बीएससी नर्सिंग की पढ़ाई करने वाले मृतक राहुल कुमार ने अपने कॉलेज में फर्स्ट सेमेस्टर में पढ़ने वाली एक छात्रा के साथ प्रेम प्रसंग के दौरान अंतरजातीय शादी कर लिया था।  इससे लड़की के परिजन नाराज बताए जा रहे है। शादी से नाराज पिता प्रेमशंकर झा ने राहुल को हॉस्टल के गेट पर सीने में गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद से इमरजेंसी सेवा ठप्प है। वही पुलिस इमरजेंसी का गेट खोलवाने का प्रयास कर रही थी।  इस दौरान छात्रों से झड़प में रोड़ेबाजी की गई। जिसके जबाब में पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर छात्रों को तीतर बितर किया है।

NSIT
Nsmch

दरभंगा से वरुण ठाकुर की रिपोर्ट