LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

PM Modi की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी का आरोपी रिजवी जेल में ही रहेगा, दरभंगा कोर्ट ने जमानत ठुकराई

Darbhanga की अदालत ने मंगलवार को एक अहम फ़ैसला सुनाते हुए कांग्रेस के मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां के खिलाफ अपशब्द बोलने वाले आरोपी मो. रिज़वी उर्फ राजा की जमानत याचिका सख़्ती से खारिज कर दी।..

pm modi mother remark case
PM Modi की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी का आरोपी रिजवी जेल में ही रहेगा- फोटो : social Media

Darbhanga  की अदालत ने मंगलवार को एक अहम फ़ैसला सुनाते हुए कांग्रेस के मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां के खिलाफ अपशब्द बोलने वाले आरोपी मो. रिज़वी उर्फ राजा की जमानत याचिका सख़्ती से खारिज कर दी। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी जुनैद आलम की अदालत ने साफ़ कह दिया कि आरोपी को अब केवल प्रधान सत्र न्यायाधीश की अदालत में जमानत के लिए अपील करनी होगी।

पूरा मामला दरभंगा के अतरबेल चौक से जुड़ा है, जहां राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा के दौरान कांग्रेस नेता मो. नौशाद के मंच से विवादित टिप्पणी की गई थी। इस घटना ने राजनीतिक माहौल को गरमा दिया और भाजपा ने इसे प्रधानमंत्री व उनकी मां का अपमान करार दिया। इसके बाद भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण चौधरी की तहरीर पर सिमरी थाना में प्राथमिकी संख्या 243/25 दर्ज की गई।

एफआईआर के बाद पुलिस ने कार्रवाई तेज़ की और सह-अभियुक्त मो. रिज़वी उर्फ राजा को पकड़कर 29 अगस्त को न्यायालय में पेश किया। अदालत ने उसे तुरंत न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया। तब से राजा सलाखों के पीछे है। मंगलवार को अदालत से राहत की उम्मीद लगाए बैठे आरोपी को बड़ा झटका लगा, जब जमानत अर्जी नामंजूर कर दी गई।

उधर, इस पूरे प्रकरण के मुख्य आरोपी कांग्रेस नेता मो. नौशाद अब तक पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं, लेकिन नौशाद फरार चल रहे हैं। इससे भाजपा ने कांग्रेस पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया है कि विपक्ष जानबूझकर आरोपी की हिफ़ाज़त कर रहा है।

NSIT
Nsmch