LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

Bihar News : दरभंगा से अब चप्पलवाले भी कर सकेंगे हवाई यात्रा, अप्रैल से नई कंपनी करेगी विमान सेवा की शुरुआत, किराया इतना कम की जानकर हैरान रह जायेंगे...

Bihar News : कम किराया में दरभंगा से हवाई सफ़र करने का सपना मिथिलावासियों का अब पूरा होने जा रहा है. अप्रैल से नयी कंपनी दरभंगा दिल्ली रूट पर विमान सेवा शुरु करने जा रही है. जिसका किराया ट्रेन से भी कम बताया जा रहा है......पढ़िए आगे

Bihar News : दरभंगा से अब चप्पलवाले भी कर सकेंगे हवाई यात्रा
कम किराये में हवाई यात्रा - फोटो : Varun Thakur

DARBHANGA : दरभंगा से हवाई यात्रा शुरू होने के बाद मिथिलांचल वासियों में खुशी की लहर थी। पीएम नरेंद्र मोदी के घोषणा के बाद कि अब हवाई चप्पल वाले भी हवाई यात्रा दरभंगा एयरपोर्ट से यात्रा कर सकेंगे ,अब जाकर साकार होता दिख रहा है। उड़ान योजना के तहत अब मिथिलांचल वासी का सपना साकार होता दिख रहा है । टिकट की कीमत में भारी गिरावट से अब हवाई चप्पल वाले भी दरभंगा- दिल्ली रूट पर हवाई यात्रा कर सकेंगे। नयी कंपनी अकाशा एयरलाइंस के अप्रैल माह से इस रूट पर विमान सेवा शुरू करने के निर्णय से टिकट के दाम में गिरावट आने की बात कही जा रही है। अकाशा की साइट पर टिकट का बुकिंग शुरू हो गई है 24 व 25 मार्च को बुकिंग करने पर 12 मई के बाद का यात्री किराया 2500 से 2700 रुपये के बीच बताया जा रहा है।  वर्तमान समय में बुकिंग करने पर यात्री किफायती दर पर टिकट का लाभ उठा सकते हैं।

वंही मिथिलांचल वासी का कहना है कि की ये सपना अब साकार होता दिख रहा है। प्रधानमंत्री मोदी जो कह रहे थे। देर से ही सही लेकिन ये सपना अब साकार होता दिख रहा है। अकाशा एयरलाइंस में जो लोग टिकट कटा रहे हैं दिल्ली का किराया 2200 से 2500 के करीब है। यह किराया हवाई चप्पल वाले के लिए भी आसान है। बीच मे देखा गया था कि जूता वाले भी इतना ज्यादा किराया एफर्ड नहीं कर पा रहे थे। दिल्ली का किराया 6000 से 20000 तक था। अलग अलग समय मे दर तय था। अकाशा एयरलाइंस आने से 2200 से 2500 किराया है। इस सूचना के बाद मिथिलांचल वासी में खुशी का माहौल है। 

वंही देखा जाए तो ट्रेन में एसी का एक टिकट बुक कराने पर तत्काल किराया 2625 रुपये है।. लेकिन यह भी आसानी से नहीं मिल पाता है। इस स्थिति में अकाशा का सस्ता एयर टिकट लोगों के लिये बेहतर विकल्प बनकर सामने आया है । इससे दरभंगा एयरपोर्ट से यात्रा करने वाले लोगों की संख्या में और इजाफा होने की संभावना है। वर्तमान में दरभंगा से दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, कोलकाता व हैदराबाद रूट पर सीधी विमान सेवा संचालित है। विभिन्न रूटों पर स्पाइसजेट तथा इंडिगो की सेवा दी जा रही है। अप्रैल से नयी विमानन कंपनी अकाशा दिल्ली रूट पर सर्विस शुरू करने जा रहा है।

दरभंगा से वरुण ठाकुर की रिपोर्ट