LATEST NEWS

  • Sonepur Mela
  • Sonepur Mela: सोनपुर मेले में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 7 स्वास्थ्य शिविर और 9 जगहों पर रहेंगी एंबुलेंस

  • Bihar Skilled Youth
  • Bihar Skilled Youth: बिहार के युवाओं के लिए खुशखबरी! 1,609 केंद्रों पर शुरू होगा डिजिटल मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम

  • Bihar Education
  • Bihar Education: सारण की शिक्षिका सुभद्रा भवानी बनीं राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर, शिक्षकों को देंगी खास ट्रेनिंग

  • Munger toto dispute
  • Munger toto dispute: मुंगेर में ई-रिक्शा लगाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, टोटो चालक समेत 3 घायल,

  • Bihar Cyclonic storm
  • Bihar Cyclonic storm: बिहार में आंधी-बारिश ने किसानों पर बरपाया कहर, खेतों में बिछी तैयार धान की

Bihar Crime News : बिहार में दिनदहाड़े मुस्लिम युवक ने हिन्दू युवती का किया अपहरण, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में मचा हड़कंप

Bihar Crime News : बिहार में दिनदहाड़े एक मुस्लिम युवक ने हिन्दू युवती को जबरन बाइक पर बिठाकर अपहरण कर लिया. घटना के बाद इलाके में हडकंप मच गया है.....पढ़िए आगे

Bihar Crime News : बिहार में दिनदहाड़े मुस्लिम युवक ने हिन्दू
हिन्दू लड़की का अपहरण - फोटो : VARUN

DARBHANGA : बिहार के दरभंगा जिले के अलीनगर थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाली और सनसनीखेज घटना सामने आई है। जहां दिनदहाड़े एक युवती का फिल्मी स्टाइल में अपहरण कर लिया गया। पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घटना मंगलवार की शाम 5 बजे की बताई जा रही है। इस घटना को लेकर ग्रामीणों में काफी आक्रोश है।

मिली जानकारी के अनुसार अलीनगर थाना क्षेत्र के हाट गाछी कि रहने वाली  लक्ष्मी कुमारी नामक युवती अपने दुकान से एक बच्चे के साथ घर लौट रही थी। तभी हिजबूल रहमान उर्फ आरजू नामक युवक पीछे से बाइक से आकर रुक गया और  उसे जबरन बाइक पर उठाकर फरार हो गया। इस अपहरण की वीडियो फुटेज सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि आरोपी युवक युवती को जबरदस्ती बाइक पर बिठाकर तेजी से मौके से फरार हो जाता है। पीड़िता हिंदू समुदाय से है, जबकि आरोपी मुस्लिम समुदाय से। जिसके चलते इलाके में सांप्रदायिक तनाव फैलने की आशंका भी जताई जा रही है। 

Goal 2026

जानकारी के मुताबिक, घटना से दो दिन पहले यानी 27 जुलाई को आरोपी हिजबूल रहमान ने पीड़िता के परिजनों की दुकान पर पहुंचकर हंगामा भी किया था। इस दौरान उसने कथित रूप से मारपीट की और रंगदारी की मांग करने की बात बताई जा रही है। परिजनों ने इस घटना को लेकर अलीनगर थाना में प्राथमिकी भी दर्ज कराई थी। लेकिन पुलिस की ओर से कोई सख्त कार्रवाई नहीं हुई। 

नतीजा यह हुआ कि आरोपी ने दो दिन बाद ही खुलेआम युवती का अपहरण कर लिया। वहीं इस घटना को लेकर दरभंगा ग्रामीण एसपी आलोक कुमार ने कहा है कि अलीनगर थाना क्षेत्र में कल ही कांड दर्ज हुई थी। उसके बाद विडियो देखने के बाद बड़ा सेंसेटिव लगा। उसके बाद हम लोगो ने टीम गठित किया और त्वरित कारवाई करते हुये अपहरण की हुई लड़की को बरामद कर लिया है और लड़का को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। जिससे पूछताछ जारी है।  

NSIT
Nsmch

दरभंगा से वरुण ठाकुर की रिपोर्ट