LATEST NEWS

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

  • Siwan Police Raid liquor mafia rinku pandey
  • Siwan Police Raid: कुख्यात शराब तस्कर रिंकू पांडेय के घर छापेमारी, 10,000 रुपये का इनामी फरार

3 लोगों को जिंदा जलाने का मामले में चार लोगों पर आरोप सिद्ध, दरभंगा राज परिवार के कुमार कपिलेश्वर सिंह सहित दो नये लोगों को बनाया गया नया आरोपी

3 लोगों को जिंदा जलाने का मामले में चार लोगों पर आरोप सिद्ध,
दरभंगा मर्डर केस में राजपरिवार का आया नाम- फोटो : वरुण ठाकुर

Darbhanga - दरभंगा में दिल दहलाने वाले चर्चित घटना भूमाफिया के द्वारा तीन को पेट्रोल छिड़क कर जिंदा जला कर हत्या करने मामले में दरभंगा की अदालत ने  4 लोगों पर आरोप किया सिद्ध, तीन नए आरोपी बनाए गए जिसमें दरभंगा राज परिवार के कुमार कपिलेश्वर सिंह का नाम भी शामिल है।

 शहर के जीएम रोड, राजकुमार गंज में वर्ष 2022 में हुए तिहरा हत्या मामले में नया मोड़ आया है। नगर थाना कांड सं. 39/22 का सत्रवाद सं. 217/22 में अपर लोक अभियोजक रेणु झा ने अभियोजन पक्ष की ओर से कोर्ट में दप्रसं की धारा 319 के तहत नए आरोपियों को नामजद करने का आवेदन प्रस्तुत किया।

Diarch GO

अभियोजन पक्ष ने अदालत को बताया कि इस भयावह हत्या कांड में दरभंगा राज परिवार के सदस्य स्व. राजकुमार शुभेश्वर सिंह का पुत्र कपिलेश्वर सिंह, अमरकांत झा और मंटून दास की संलिप्तता पाई गई है। अदालत ने अभियोजन द्वारा प्रस्तुत साक्ष्य का गहन परिशीलन करने के बाद आवेदन को स्वीकृत कर दिया और तीनों को नोटिस जारी किया, ताकि वे अलग सत्रवाद में उपस्थित होकर ट्रायल का सामना कर सकें। इस मामले की अगल सुनवाई 17 नवंबर 2025 निर्धारित की गई है।

एडिशनल पीपी रेणु झा ने बताया कि यह मामला 10 फरवरी 2022 की शाम लगभग 7 बजे की घटना से संबंधित है। शिवकुमार झा ने करीब 50 लोगों के साथ मिलकर जमीन कब्जा करने के प्रयास के दौरान पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। आग में संतोष झा और पिंकी झा और निक्की कुमारी पूरी तरह झुलस गए। संतोष और गर्भवती पिंकी के साथ गर्भ में पल रहे की भी डीएमसीएच में इलाज के दौरान मौत हो गई थी।

NSIT
Nsmch

इस मामले में कुल 10 आरोपियों पर ट्रायल चल रहा है। पहले से मुकदमे में शामिल शिवकुमार झा, भास्कर कुमार, मिथिलेश पासवान और अभिमन्यु सिंह के खिलाफ अदालत ने आरोप सिद्ध कर दिया है। अब नए आरोपी कपिलेश्वर सिंह, अमरकांत झा और मंटून दास को सर्वप्रथम जमानत लेकर ट्रायल का सामना करना पड़ेगा।


Report - Varun thakur