LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

Bihar News: होटल में खाते हैं नॉन-वेज तो हो जाएं सावधान, बिहार के होटल में मटन बिरयानी के नाम पर खिलाया जा रहा गा&#$ का मांस ! बड़ा खुलासा

Bihar News: बिहार में अगर आप होटल में नॉन वेज खाते हैं तो आपको सावधान रहने की जरुरत है क्योंकि एक होटल में मटन बिरयानी की जगह बीफ बिरयानी खिलाया जा रहा है....

होटल
मटन की जगह दे दी बीफ - फोटो : reporter

Bihar News:  बिहार के दरभंगा में ग्राहक और होटल कर्मियों के बीच जमकर मारपीट हुई है। विवाद की शुरुआत तब हुई जब ग्राहक ने मटन बिरयानी का ऑर्डर दिया लेकिन ग्राहक का आरोप है कि होटल वाले ने मटन बिरयानी की जगह बीफ बिरयानी परोस दिया। जिसकी शिकायत करने के बाद विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट, गाली-गलौज तक पहुंच गया। जब इस बात की शिकायत ग्राहक के द्वारा मब्बी थाना को दी गई तो पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले को शान्त किया। वहीं नगर पुलिस अधीक्षक का कहना है कि दोनों पक्षो के द्वारा आवेदन दिया गया है। जांचों उपरांत कार्रवाई होगी।

मटन के नाम पर बीफ बिरयानी

जानकारी के मुताबिक, मब्बी थाना क्षेत्र के शीशो रोड स्थित स्पार्की में ग्राहक मो. राशिद अपने रिश्तेदारों के साथ होटल में मटन बिरयानी खाने गए थे। लेकिन टेबल पर उन्हें जो बिरयानी दी गई, वह बीफ बिरयानी निकली। जिसके के बाद बिना खाना खाये, खाना का बिल चुकता कर इसकी शिकायत होटल स्टाफ की। जिसपर होटल स्टाफ ने ग्राहक के साथ उल्टा गाली-गलौज की और मारपीट करने लगे। जिसपर ग्राहक राशिद की ओर से होटल स्टाफ सद्दाम, दानिश फरीद, शोएब खान, जिशान, तुफैल खान समेत करीब दो दर्जन अज्ञात कर्मियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किया है। वहीं, दूसरी ओर होटल के कर्मचारी मो. तुफैल ने भी मो. राशिद और उनके साथियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। 

होटल में भारी बवाल 

वहीं स्थानीय लोगो की माने तो होटल में खाना के विवाद को लेकर हमेशा तनाव की स्थिति बनी रहती है। लेकिन होटल मालिक के दबंगता के कारण ना तो लोग बोल पाते है। ना ही प्रशासन की ओर से किसी प्रकार की कारवाई होती है। पुलिस होटल में लगे CCTV फुटेज की जांच करेगी तो वास्तविकता खुद स्पष्ट हो जाएगी।

जांच में जुटी पुलिस 

वहीं नगर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने कहा कि मब्बी थाना क्षेत्र के शीशो रोड स्थित स्पार्की में ग्राहक और होटल के कर्मियों के बीच मारपीट की घटना को लेकर दोनों पक्षो की ओर से आवेदन दिया गया है। घटना के कारण को जानने के लिए सीसीटीवी कैमरा के फुटेज को खंगाला जा रहा है। जांच के उपरांत जो भी दोषी पाये जायेगे। उनके खिलाफ कानूनी कारवाई की जायेगी।

NSIT
Nsmch

दरभंगा से वरुण की रिपोर्ट