LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

Bihar News : ओरल एंड मैक्सिलोफेशियल सर्जन्स ऑफ इंडिया के चौथे वार्षिक राज्य सम्मेलन का हुआ समापन, देशभर के मुख एवं जबड़ा शल्य चिकित्सकों ने लिया हिस्सा

Bihar News : मुजफ्फरपुर में आयोजित ओरल एंड मैक्सिलोफेशियल सर्जन्स ऑफ इंडिया के चौथे वार्षिक राज्य सम्मेलन का समापन हो गए. इस सम्मेलन में देश के जाने माने जबड़ा शल्य चिकित्सकों ने शिरकत किया....पढ़िए आगे

Bihar News : ओरल एंड मैक्सिलोफेशियल सर्जन्स ऑफ इंडिया के चौथ
राज्य सम्मेलन का आयोजन - फोटो : VARUN

Muzaffarpur : ओरल एंड मैक्सिलोफेशियल सर्जन्स ऑफ इंडिया (AOMSI) बिहार-झारखंड स्टेट चैप्टर का चौथा वार्षिक राज्य सम्मेलन मुजफ्फरपुर में भव्यता एवं गरिमा के साथ संपन्न हुआ। सम्मेलन का थीम “Involve, Immerse & Evolve” रहा, जिसमें देशभर के प्रतिष्ठित मुख एवं जबड़ा शल्य चिकित्सक, प्रख्यात संकाय सदस्य तथा विभिन्न प्रमुख संस्थानों — IGIMS, RIMS -Ranchi, AIIMS-Patna, बुद्धा डेंटल कॉलेज, अवध डेंटल कॉलेज,हजारीबाग कॉलेज ऑफ डेंटल साइंसेज तथा सरजू डेंटल कॉलेज से अनेक प्रतिनिधि सम्मिलित हुए।

सम्मेलन का उद्घाटन AOMSI के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. आर. मणिकंदन के कर कमलों द्वारा हुआ। इस अवसर पर उन्होंने मुख एवं जबड़ा शल्य चिकित्सा में उभरती आधुनिक तकनीकों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. अंजनी कुमार झा, सम्मेलन अध्यक्ष डॉ. रितेश राज, तथा आयोजन सचिव डॉ. अजय कुमार शाही एवं डॉ. शिवेन्द्र चौधरी ने की। वैज्ञानिक सत्र की संयोजक डॉ. ऋचा अंगिक एवं कोषाध्यक्ष डॉ. आशीष कुमार ने आयोजन को उत्कृष्ट रूप से संचालित किया।

दो दिवसीय इस सम्मेलन में पोस्टग्रेजुएट विद्यार्थियों द्वारा विविध विषयों पर शोधपत्र एवं पोस्टर प्रस्तुतियाँ दी गईं जिनमें ट्रॉमा, क्लेफ्ट सर्जरी, ऑन्कोलॉजी, ऑर्थोग्नैथिक सर्जरी और रीकंस्ट्रक्टिव तकनीकों पर विशेष चर्चाएँ हुईं। डॉ. नादिमुल होदा, डॉ. कुँवर सतीश, डॉ. बाला गुहन एवं डॉ. अंजनी झा जैसे विशेषज्ञों के व्याख्यानों ने प्रतिभागियों को नवीनतम क्लिनिकल दृष्टिकोणों से अवगत कराया।

पहले दिन का प्रमुख आकर्षण रहा डॉ. राजेन्द्र राम ओरेशन, जिसे डॉ. मणिकंदन ने प्रस्तुत किया। वहीं “From Resection to Recovery” एवं “Correction of Midface Deformities” जैसे व्याख्यानों ने उपस्थित जनों को नवीन शल्य पद्धतियों की गहराई से परिचित कराया। दूसरे दिन हुए BSSO हैंड्स-ऑन वर्कशॉप ने प्रतिभागियों को ऑर्थोग्नैथिक सर्जरी के व्यावहारिक अनुभव से जोड़ा। सम्मेलन के समापन अवसर पर उत्कृष्ट शोधपत्र, पोस्टर और क्विज़ विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।

NSIT
Nsmch

विशेष प्रस्तुति के रूप में प्रो. डॉ. अंजनी कुमार झा द्वारा बिहार-झारखंड में क्लेफ्ट रोगियों के जीवन में परिवर्तन लाने वाले कार्यों पर आधारित एक लघु डॉक्युमेंट्री भी प्रदर्शित की गई, जिसने उपस्थित सभी को भावविभोर कर दिया। सम्मेलन का समापन वार्षिक सामान्य बैठक (AGM) एवं नव निर्वाचित पदाधिकारियों के शपथग्रहण के साथ हुआ। उपस्थित सभी विशेषज्ञों ने इस सम्मेलन को राज्य के मैक्सिलोफेशियल सर्जरी क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुए आयोजन समिति के उत्कृष्ट समन्वय एवं भव्य आयोजन की सराहना की।