LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

Bihar police transfer - बिहार के इस जिले में पुलिस विभाग में चला डीआईजी का डंडा, एक साथ 313 पुलिसकर्मियों का जिले से कर दिया ट्रांसफर

Bihar police transfer - पांच साल से एक ही जिले में जमे 3 सौ से ज्यादा पुलिसकर्मियों को जिला बदर किया गया है। इस संबंध में डीआईजी ने आदेश जारी किया है।

Bihar police transfer - बिहार के इस जिले में पुलिस विभाग में

Darbhagna - बिहार के हर जिले में पुलिस विभाग में कसावट लाने के लिए लंबे समय से एक ही जगह पोस्टेड पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर किया जा रहा है। मधुबनी जिले में भी दरभंगा डीआईजी डा. स्वप्ना  गौतम मेश्राम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक साथ 313 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर कर दिया है। इनमें पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों का जिला बदर स्थानांतरण किया गया है।

दरभंगा, मधुबनी एवं समस्तीपुर जिले के वैसे पुलिस पदाधिकारी जो पांच वर्ष से अधिक तथा आठ वर्ष से कम समय से एक ही जिले में पदस्थापित हैं। उन सभी पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों का जिला बदर स्थानांतरण किया गया है। ट्रांसफर में समय निर्धारण की तिथि 31 में 2025 तक की ली गई है।

55 अवर निरीक्षक शामिल

जारी आदेश के निर्देशानुसार जिले के लगभग 313 पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिस कर्मियों का जिला बदर स्थानांतरण किया गया है। जिसमें 55 पुलिस अवर निरीक्षक, चार सहायक अवर निरीक्षक, एक पुलिस निरीक्षक, 196 सिपाही, चार हवलदार, 24 सिपाही चालक तथा 29 हवलदार चालक शामिल हैं।

पत्र के अनुसार जिला बदर स्थानांतरित हुए पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस कर्मियों को अपने नव पदस्थापित जिले में योगदान के लिए 15 दिनों के अंदर विरमित करने का निर्देश दिया गया है।

NSIT
Nsmch