LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

Bihar News: एम्स की राह में 150 फीट सड़क का काम शुरु, दरभंगा में शोभन-एकमी बाईपास चौड़ीकरण को लेकर प्रशासन अलर्ट

Bihar News: एम्स निर्माण को लेकर सियासी और प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है।....

150 Ft Boost on AIIMS Route Darbhanga Admin on Alert
दरभंगा में शोभन-एकमी बाईपास चौड़ीकरण को लेकर प्रशासन अलर्ट- फोटो : reporter

Darbhanga: जिला में प्रस्तावित एम्स निर्माण को लेकर सियासी और प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है। शोभन-एकमी बाईपास सड़क के विस्तारीकरण की कवायद अब ज़मीनी हकीकत बनती दिख रही है। करीब 150 फीट चौड़ी सड़क के निर्माण की योजना पर जिला प्रशासन ने अमल शुरू कर दिया है। इसी बाईपास के पंचोभ मौजा में एम्स का निर्माण प्रस्तावित है, लिहाज़ा आवागमन को सुगम और भविष्य की ज़रूरतों के मुताबिक ढालने की तैयारी की जा रही है।

शनिवार को छह सदस्यीय प्रशासनिक टीम ने बाईपास इलाके का दौरा कर अतिक्रमण की स्थिति का बारीकी से जायजा लिया। टीम ने संभावित चौड़ीकरण क्षेत्र की फोटोग्राफी करवाई, भूमि सीमांकन (डिमार्केशन) की प्रक्रिया देखी और यह आकलन किया कि परियोजना के लिए कितनी जमीन अधिग्रहित करनी होगी। अधिकारियों ने साफ संकेत दिए हैं कि जल्द ही अतिक्रमणकारियों और प्रभावित भू-स्वामियों को नोटिस जारी किए जाएंगे। जिनकी जमीन परियोजना की जद में आएगी, उन्हें नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा।

Diarch GO

बता दें कि पंचोभ मौजा में प्रस्तावित एम्स को क्षेत्र के स्वास्थ्य ढांचे के लिहाज़ से गेमचेंजर माना जा रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्व में निरीक्षण के दौरान इस बाईपास के चौड़ीकरण का निर्देश दिया था। अब प्रशासनिक मशीनरी उसी घोषणा को अमली जामा पहनाने में जुटी है।

एम्स निर्माण और सड़क चौड़ीकरण की यह दोहरी पहल न सिर्फ स्वास्थ्य सेवाओं को नई ऊंचाई देगी, बल्कि दरभंगा और आसपास के इलाकों के आर्थिक-सामाजिक विकास को भी रफ्तार देगी। बेहतर कनेक्टिविटी से निवेश, रोजगार और व्यापार के नए दरवाजे खुलने की उम्मीद है। दरभंगा अब विकास की नई इबारत लिखने की दहलीज पर खड़ा है, जहां एम्स और 150 फीट चौड़ी सड़क मिलकर तरक्की का नया नक्शा तैयार करेंगे।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- वरुण कुमार ठाकुर