LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Bihar Crime: अतुल सुभाष की राह पर बिहार का युवक, पत्नी और ससुरालवालों की प्रताड़ना से हुआ तंग, लगाए गंभीर आरोप

पूर्णिया के मनीष कुमार अपनी पत्नी नमिता कुमारी सिंह और ससुराल वालों की प्रताड़ना का शिकार हो गए हैं। मनीष ने कहा है कि मेरा साथ कुछ होता है तो इसके लिए मेरी पत्नी, उसके सात मित्र और और ससुराल वाले जिम्मेवार होंगे।

Atul Subhash
अतुल सुभाष की राह पर बिहार का युवक- फोटो : Reporter

Bihar Crime:  34 वर्षीय बेंगलुरु के इंजीनियर अतुल सुभाष की आत्महत्या का मामला अभी तक हल नहीं हुआ था कि पूर्णिया में एक और घटना सामने आई है। पूर्णिया के मनीष कुमार अपनी पत्नी नमिता कुमारी सिंह और ससुराल वालों की प्रताड़ना का शिकार हो गए हैं। मनीष कुमार ने एसपी कार्यालय में कई बार जाकर थक चुके हैं, लेकिन उन्हें अब तक केवल आश्वासन ही मिला है। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी और ससुराल वालों की नजर उनकी संपत्ति पर है। इसके अलावा, उन्होंने यह भी कहा कि उनकी पत्नी और ससुराल वाले उन्हें बच्चों से मिलने नहीं देते हैं।

 मनीष कुमार ने कहा कि कई अवसरों पर समाज के सदस्यों ने सुलह की कोशिश की, लेकिन इसके बाद पत्नी नमिता ने भाई को होटल में साझेदार बनाने का सुझाव दिया है। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि मेरी पत्नी ने मुझ पर गलत आरोप लगाकर झूठा मामला दर्ज कराया है। जिस मामले में मेरे खिलाफ कार्रवाई की गई है, उसके संबंध में मेरे पास सीसीटीवी फुटेज भी उपलब्ध है। उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि मैं अत्यंत परेशान हूँ और यदि मैं भविष्य में कुछ करता हूँ, तो मेरी पत्नी और ससुराल वालों के साथ उनकी सात मित्रों का नाम लेते हुए कहा कि वे सभी इसके लिए जिम्मेदार होंगी।

मनीष कुमार ने कहा कि मैने पत्नी के साथ मैंने लव मैरेज की थी, लेकिन मेरी पत्नी और ससुराल इस स्थिति के लिए जिम्मेदार हैं। इस संदर्भ में एडवोकेट गौतम वर्मा ने बताया कि यह एक पारिवारिक मामला है, जिसके लिए मनीष परिवार परामर्श केंद्र आए हैं। उनकी शादी 17 वर्ष पूर्व हुई थी और उनके दो बच्चे भी हैं, लेकिन उनकी पत्नी ने महिला थाना में प्रताड़ना का मामला दर्ज कराया है। इस कारण मनीष काफी चिंतित हैं। इसके अलावा, उनकी सास पिछले 10 महीनों से मनीष के घर में रह रही हैं, जिसके चलते उनका मामला परिवार परामर्श केंद्र में चल रहा है।

रिपोर्ट- अंकित कुमार