LATEST NEWS

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

Bihar news: लोन का दबाव न झेल कर पूर्णिया में महिला ने की आत्महत्या, फाइनांस कंपनी के कर्मचारियों पर उत्पीड़न का आरोप

आरोहण फाइनांस से लिया गया लोन न चुका पाने के दबाव में महिला ने आत्महत्या की। मृतका के परिजनों ने फाइनांस कंपनी के कर्मचारियों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Bihar News
लोन का दबाव नहीं सकी महिला- फोटो : reporter

Bihar News: पूर्णिया के सारसी थाना क्षेत्र में एक 28 वर्षीय महिला, बेबी देवी ने आरोहण फाइनांस कंपनी से लिए गए 45,000 रुपये के लोन का दबाव न झेल पाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

मृतका के ससुर, अनमोल महतो ने बताया कि बेबी देवी ने सितंबर महीने में आरोहण फाइनांस से लोन लिया था और शुरुआती दो महीने तक किस्तें समय से चुका रही थीं। लेकिन, तीसरे महीने से फाइनांस कंपनी के कर्मचारी किस्त वसूली के लिए लगातार दबाव बनाने लगे और महिला को गाली-गलौच करने लगे। महिला ने कुछ समय की मोहलत मांगी थी, लेकिन कर्मचारियों ने फोन पर लगातार उत्पीड़न जारी रखा।

महिला की मौत के बाद, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सारसी थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि फोरेंसिक टीम ने मौके का मुआयना किया है और परिजनों की शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

वहीं, आरोहण फाइनांस धमदाहा के कलेक्शन एजेंट नीतीश कुमार ने आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि वे बुधवार को किस्त वसूली के लिए गए थे और महिला ने पैसा भेजने का आश्वासन दिया था। उन्होंने किसी भी तरह का धमकी देने से इनकार किया।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- अंकित कुमार