LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Katihar News:बिना लाइसेंस के अवैध रूप से बेच रहा था खाद-बीज, दुकान सील

कटिहार जिले के मनसाही प्रखंड स्थित विशनपुर पंचायत बाजार में सदर अनुमंडल पदाधिकारी आलोक चन्द्र चौधरी ने छापेमारी कर अवैध रूप से चल रहे एक खाद दुकान को सील कर दिया है।

shop sealed
अवैध रूप से चल रहा खाद दुकान सील - फोटो : Reporter

Katihar News: कटिहार जिले के मनसाही प्रखंड स्थित विशनपुर पंचायत बाजार में सदर अनुमंडल पदाधिकारी आलोक चन्द्र चौधरी ने छापेमारी कर अवैध रूप से चल रहे एक खाद दुकान को सील कर दिया है। साथ ही खाद दुकानदार सम्राट सिंह के विरुद्ध मनसाही थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। 

इस मामले को लेकर सदर अनुमंडल पदाधिकारी आलोक चंद्र चौधरी ने बताया कि उन्हें लगातार मनसाही प्रखंड क्षेत्र में अवैध तरीके से खाद बीज दुकान चलने की शिकायत मिल रही थी इसी के आलोक में यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि उक्त दुकान से भारी मात्रा में अवैध रूप से बेची जा रहे खाद बीज भी जब्त किए गए हैं।

इस मामले को लेकर प्रखंड कृषि पदाधिकारी को जांच का आदेश भी दिया गया है। अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि जिले में कई खाद दुकानों में डीएपी और यूरिया की कालाबाजारी की भी शिकायत मिल रही है जल्द ही इस मामले पर भी बड़ी कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्ट- श्याम कुमार सिंह