LATEST NEWS

  • Sonepur Mela
  • Sonepur Mela: सोनपुर मेले में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 7 स्वास्थ्य शिविर और 9 जगहों पर रहेंगी एंबुलेंस

  • Bihar Skilled Youth
  • Bihar Skilled Youth: बिहार के युवाओं के लिए खुशखबरी! 1,609 केंद्रों पर शुरू होगा डिजिटल मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम

  • Bihar Education
  • Bihar Education: सारण की शिक्षिका सुभद्रा भवानी बनीं राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर, शिक्षकों को देंगी खास ट्रेनिंग

  • Munger toto dispute
  • Munger toto dispute: मुंगेर में ई-रिक्शा लगाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, टोटो चालक समेत 3 घायल,

  • Bihar Cyclonic storm
  • Bihar Cyclonic storm: बिहार में आंधी-बारिश ने किसानों पर बरपाया कहर, खेतों में बिछी तैयार धान की

Vigilance Raided: पुल निर्माण निगम लिमिटेड के इंजीनियर के ठिकानों पर छापेमारी, रिटायरमेंट से पहले निगरानी ने पकड़ लिए करोड़ों के फ्लैट और जमीन, अधिकारियों में हड़कंप

निगरानी अन्वेषण ब्यूरो द्वारा छापेमारी बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड के पटना कार्यालय और बक्सर सहित पटना के विभिन्न स्थानों पर एक साथ की जा रही है। छापेमारी से पुल निर्माण निगम के अधिकारियों में हड़कंप मच गया है।

 bihar rajya pul nirman nigam
इंजीनियर के ठिकानों पर छापेमारी- फोटो : hiresh Kumar

Vigilance Raided: बिहार राज्य पूर्व निर्माण निगम लिमिटेड के प्रोजेक्ट इंजीनियर जंग बहादुर सिंह के ठिकानों पर निगरानी अन्वेषण ब्यूरो द्वारा छापेमारी की जा रही है। यह छापेमारी पटना सहित चार स्थानों पर की जा रही है, जिनमें रूपसपुर वेदनगर, बक्सर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र का दुधानी गांव, पुनाईचक में एक फ्लैट, और पुल निर्माण निगम का कार्यालय शामिल हैं। यह कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में की जा रही है। जंग बहादुर सिंह पर आरोप है कि उन्होंने अपने और अपने परिवार के नाम पर करोड़ों की संपत्ति, जिसमें जमीन और फ्लैट शामिल हैं, खरीदी है। निगरानी ब्यूरो की प्रारंभिक जांच में इन आरोपों की पुष्टि हुई है।

निगरानी अन्वेषण ब्यूरो द्वारा छापेमारी बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड के पटना कार्यालय और बक्सर सहित पटना के विभिन्न स्थानों पर एक साथ की जा रही है। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम के अनुसार, उन्हें गुप्त सूचना प्राप्त हुई है कि बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड के प्रोजेक्ट इंजीनियर जंग बहादुर सिंह ने अपने और अपने परिवार के सदस्यों के नाम पर करोड़ों की संपत्ति, जिसमें जमीन और फ्लैट शामिल हैं, खरीदी है। टीम का यह भी कहना है कि यह अवैध संपत्ति पटना के साथ-साथ बक्सर में भी स्थित है। इस जानकारी के आधार पर निगरानी ने गोपनीय तरीके से जांच की, जिसमें आरोपी पर लगाए गए आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए गए।

Goal 2026

निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने सूचित किया है कि जांच के दौरान आय से अधिक संपत्ति के साक्ष्य मिलने पर निगरानी थाना में कांड संख्या 3/25 के तहत 16 जनवरी 2025 को धारा 13(2) के साथ धारा 13(1)(बी) भ्र. नि. अधिनियम 1988 (संशोधित 2018) के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई। प्राथमिकी के पंजीकरण के तुरंत बाद अनुसंधान के लिए न्यायालय से सर्च वारंट प्राप्त किया गया। इसके बाद, तलाशी दलों का गठन कर अभियुक्त के विभिन्न स्थानों पर तलाशी की कार्रवाई की जा रही है, जिसमें बक्सर जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के दुधानी गांव में छापेमारी की जा रही है। इसके अतिरिक्त, पटना जिले के रूपसपुर थाना क्षेत्र के वेड नगर मोहल्ला और पुनाइचक स्थित फ्लैट तथा बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड पटना के कार्यालय की भी तलाशी की जा रही है। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का कहना है कि तलाशी की प्रक्रिया आज रात तक जारी रहेगी। तलाशी के दौरान प्राप्त नगद, निवेश से संबंधित दस्तावेज, आभूषण आदि की जांच की जाएगी।

आय से अधिक संपत्ति के मामले में सं-3/25 के तहत मामला दर्ज किया गया है। इसके पश्चात, छापेमारी के लिए न्यायालय से सर्च वारंट प्राप्त किया गया। चार स्थानों पर छापेमारी का कार्य जारी है। गुरुवार की सुबह से लेकर देर रात तक यह कार्रवाई चलती रही। छापेमारी से  पुल निर्माण निगम के अधिकारियों में हड़कंप मच गया है।

NSIT
Nsmch