LATEST NEWS

  • Bihar Weather
  • Bihar Weather: बिहार में दुर्गा पूजा के दौरान सुबह गुलाबी ठंड, दोपहर में तपिश, जानें कब बदलेगा मिजाज

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

Manipur Violence: मणिपुर में दो बिहारी मजदूरों की हत्या, फिर भड़की हिंसा, प्रतिबंधित संगठन PREPAK का सदस्य ढेर

Manipur Violence: मणिपुर में एक बाऱ फिर हिंसा भड़क गई है। बीते दिन हिंसा बिहार के दो मजदूरों की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। वहीं पुलिस ने एक उग्रवादी को भी ढेर किया है।

Manipur Violence
Two Bihari labourers killed - फोटो : social media

Manipur Violence: मणिपुर में हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। एक बार फिर हिंसा की खबर सामने आ रही है। जानकारी अनुसार शनिवार को हुई दो अलग-अलग घटनाओं में तीन लोगों की जान चली गई। इनमें से दो बिहार के मजदूर थे जिनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई।

बिहारी मजदूरों की हत्या

जानकारी अनुसार शनिवार शाम को काकचिंग जिले में दो बिहारी मजदूरों, सुनेलाल कुमार (18 वर्ष) और दशरथ कुमार (17 वर्ष) की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। दोनों गोपालगंज जिले के रहने वाले थे और काकचिंग के मैतेई बहुल इलाके में रहते थे।

उग्रवादी का एनकाउंटर

इसके अलावा, मणिपुर पुलिस ने थोउबाल जिले में एक उग्रवादी को मुठभेड़ में मार गिराया और छह अन्य को गिरफ्तार किया। मृतक उग्रवादी प्रतिबंधित संगठन PREPAK का सदस्य था। पुलिस को खुफिया सूचना मिली थी कि इलाके में हथियारबंद लोग मौजूद हैं। मुठभेड़ में पुलिस ने कई हथियार और गोला-बारूद बरामद किए। पुलिस ने हथियारों की बरामदगी की है, जिनमें तीन इंसास राइफल, एक एसएलआईर राइफल, एक .303 राइफल, एक AMOGH राइफल, कई मैगजीन और गोला-बारूद शामिल थे। पुलिस ने एक चार पहिया वाहन भी जब्त किया है।

हिंसा के कारण

मणिपुर में मैतेई और कुकी समुदायों के बीच लंबे समय से जातीय संघर्ष चल रहा है। माना जा रहा है कि बिहारी मजदूरों की हत्या भी इसी संघर्ष का नतीजा है। मृतक उग्रवादी के परिवार ने इस हिंसा को रोकने की अपील की है। उन्होंने कहा कि हिंसा से कई परिवारों को नुकसान हो रहा है।

NSIT
Nsmch