LATEST NEWS

  • Bihar News : पटना में अज्ञात वाहन बाइक सवार युवकों को रौंदा, इलाज के दौरान दो की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
  • Bihar News : पटना में अज्ञात वाहन बाइक सवार युवकों को रौंदा, इलाज के दौरान दो की हुई

  • Bihar News : मोतीहारी में 60 लाख रूपये के वेतन घोटाला को लेकर एसीएस सी के अनिल ने दी चेतावनी, 2-3 दिन में रिकवरी नहीं होने पर होगी कार्रवाई
  • Bihar News : मोतीहारी में 60 लाख रूपये के वेतन घोटाला को लेकर एसीएस सी के अनिल ने

  • Bihar News : बिहार के IPS आशीष भारती सहित 7 पुलिस अधिकारियों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक सम्मान,72 घंटे में अपहृत की सकुशल बरामदगी, फिर 10 अपराधियों को उम्रकैद;
  • Bihar News : बिहार के IPS आशीष भारती सहित 7 पुलिस अधिकारियों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता

  • Bihar Politics : दो निर्दलीयों की BJP में एंट्री से NDA में सियासी भूचाल! जेडीयू को हराने वाले बने बीजेपी के साथी, गठबंधन धर्म की उड़ी धज्जियां!
  • Bihar Politics : दो निर्दलीयों की BJP में एंट्री से NDA में सियासी भूचाल! जेडीयू को हराने वाले

  • Bihar News : पटना में बनी फीचर फिल्म 'बोध' का बापू टावर में हुआ विशेष प्रदर्शन, कलाकारों के साथ फिल्म विशेषज्ञों ने किया शिरकत
  • Bihar News : पटना में बनी फीचर फिल्म 'बोध' का बापू टावर में हुआ विशेष प्रदर्शन, कलाकारों के

Threat To Kill Actress Akshra Singh: दो दिन में 50 लाख भेजो नहीं तो जान से मार देंगे,भोजपुरी क्वीन अक्षरा सिंह को किसने दी जान से मारने की धमकी,भागकर पहुंची थाने..

अक्षरा सिंह को 11 नवंबर की रात दो अलग-अलग नंबरों से एक मिनट के अंदर कॉल किए गए, जिनमें धमकी देने वाले ने उनसे अपशब्द कहे और धमकी दी कि उन्हें दो दिन में 50 लाख रुपये देने होंगे।

Threat To Kill Actress Akshra Singh: दो दिन में 50 लाख भेजो
मशहूर एक्ट्रेस अक्षरा सिंह को जान से मारने की धमकी मिली- फोटो : social media

Threat To Kill Actress Akshra Singh: भोजपुरी सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस अक्षरा सिंह को जान से मारने की धमकी मिली है। धमकी देने वाले ने उनसे 50 लाख रुपए की रंगदारी मांगी है और रकम न देने पर जान से मारने की धमकी दी है।

जानकारी के अनुसार, अक्षरा सिंह को 11 नवंबर की रात दो अलग-अलग नंबरों से एक मिनट के अंदर कॉल किए गए, जिनमें धमकी देने वाले ने उनसे अपशब्द कहे और धमकी दी कि उन्हें दो दिन में 50 लाख रुपये देने होंगे। धमकी से घबराई अक्षरा सिंह ने अपने एक करीबी के माध्यम से दानापुर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। दानापुर थाने के प्रभारी प्रशांत भारद्वाज ने बताया कि अक्षरा सिंह का आवेदन प्राप्त हुआ है और पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच के बाद केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

अक्षरा सिंह पर गैर-जमानती वारंट: 2018 का विवादित कार्यक्रम

यह मामला तब और जटिल हो गया जब इस साल 10 सितंबर को खगड़िया कोर्ट ने अक्षरा सिंह के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया था। यह वारंट 2018 के एक कार्यक्रम के दौरान हुए बवाल के कारण जारी किया गया 

क्या था 2018 का मामला?

खगड़िया के जेएनकेटी मैदान में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था जिसमें अक्षरा सिंह को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया था। अक्षरा ने खुद सोशल मीडिया पर कार्यक्रम में लोगों से शामिल होने की अपील की थी। कार्यक्रम के लिए टेंट और कुर्सियों की व्यवस्था की गई थी। लेकिन, अक्षरा सिंह के न पहुंचने पर भीड़ गुस्से में आ गई और तोड़फोड़ शुरू कर दी। कुर्सियां तोड़ी गईं और टेंट में आग लगा दी गई थी। पुलिस ने स्थिति को संभालने के लिए मौके पर पहुंचकर हालात को काबू में किया था।

NSIT
Nsmch

टेंट संचालक ने केस किया

घटना के बाद टेंट के मालिक शुभम कुमार ने अक्षरा सिंह के खिलाफ खगड़िया सिविल कोर्ट में केस दर्ज करवाया। कोर्ट में सुनवाई के दौरान जस्टिस हिम शिखा मिश्रा ने मामले को सही पाते हुए अक्षरा सिंह पर गैर-जमानती वारंट जारी करने का आदेश दिया था। इसी मामले में 2020 में अक्षरा की अग्रिम जमानत याचिका को ADJ-5 की अदालत ने खारिज कर दिया था।

वर्तमान स्थिति और अक्षरा सिंह की मुश्किलें

अक्षरा सिंह के खिलाफ जारी गैर-जमानती वारंट और अब रंगदारी मांगने का मामला उन्हें गंभीर कानूनी मुश्किलों में डाल सकता है। पुलिस इन दोनों मामलों की गहनता से जांच कर रही है, और एक्ट्रेस को मिली धमकी से संबंधित कॉल की भी जांच की जा रही है। अक्षरा सिंह की इस मुश्किल स्थिति में पुलिस की भूमिका और कानूनी प्रक्रिया का इंतजार रहेगा कि आगे इस मामले में क्या कार्रवाई होती है।