LATEST NEWS

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

Bihar Crime News : मोटरसाइकिल से पीछा कर शख्स ने चिमनी संचालक पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, बीच बचाव करने आये मुंशी की गोली लगने से हुई मौत

Bihar Crime News : बिहार में अपराधी बेख़ौफ़ होकर आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं. इसी कड़ी चिमनी संचालक के मुंशी की गोली मारकर हत्या कर दी...पढ़िए आगे

Bihar Crime News : मोटरसाइकिल से पीछा कर शख्स ने चिमनी संचाल
मुंशी की हत्या - फोटो : AVINASH

SITAMARHI : सीतामढ़ी में पूर्व के विवाद को लेकर चिमनी संचालक के मुंशी को गोली मारकर हत्या कर दिया गया है। घटना जिले के रुन्नीसैदपुर थाना क्षेत्र के मलमला गांव की बताई जा रही है। मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के भनस्पटी निवासी अशोक दास के रूप में की गई है। वही उक्त घटना में एक युवक गंभीर रूप से जख्मी होने की बात भी सामने आ रही है। 

सूत्रों की माने तो चिमनी मालिक उमेश प्रसाद यादव और विजय सिंह बीच पुराना विवाद चल रहा था। विजय सिंह अचानक चिमनी पर पहुंचकर मजदूरों को धमकाने लगे। जिसको लेकर उमेश यादव थाने में शिकायत दर्ज करने जा रहे थे। जिस पर विजय सिंह अपनी मोटरसाइकिल से पीछा करते हुए उन पर फायरिंग करने लगे। बीच बचाव करने आए चिमनी के मुंशी अशोक दास को गोली मार दी। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। 

मामले को लेकर सीतामढ़ी एसपी मनोज कुमार तिवारी ने बताया कि पूर्व के विवाद में उक्त घटना को अंजाम दिया गया है। पुलिस ने त्वरित कारवाई करते हुए हत्या में प्रयुक्त पिस्टल और गोली के साथ पति पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। वही जख्मी की तलाश की जा रही है।

सीतामढ़ी से अविनाश की रिपोर्ट