LATEST NEWS

  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने  22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट, गांव में तनाव
  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने 22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा

  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद
  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर
  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर

  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे मदद,  मानवीय पहल की लोग कर रहे सराहना
  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे

stone pelting on train: स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस में गुटखा विक्रेता का हमला, शिकायत के बाद भी नहीं पहुंची पुलिस, यात्रियों में नाराजगी

नई दिल्ली स्टेशन से दरभंगा के लिए खुली स्वतंत्रता सेनानी सुपरफास्ट ट्रेन के कोच पर गुटखा बेचने वाले ने पत्थर से हमला कर दिया. सूचना के बाद भी आरपीएफ ने कोच में ये देखने की जहमत भी नहीं उठाई की यात्रियों का क्या हाल है.

bihar News
स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस में गुटखा विक्रेता का हमला- फोटो : Reporter

stone pelting on train: नई दिल्ली से दरभंगा जा रही स्वतंत्रता सेनानी सुपरफास्ट एक्सप्रेस के एक जनरल कोच में गुटखा बेचने वाले व्यक्ति ने  पत्थर मारकर कोच का शीशा तोड़ दिया। इस घटना में यात्री बाल-बाल बच गए। सबसे बड़ी विडंबना कि दिल्ली से छपरा ट्रेन पहुंच गई लेकिन पुलिस को सूचना देने के बावजूद उसे यात्रियों का सुध लेने की याद नहीं आई।

नई दिल्ली स्टेशन से दरभंगा के लिए खुली स्वतंत्रता सेनानी सुपरफास्ट ट्रेन के कोच पर गुटखा बेचने वाले ने पत्थर से हमला कर दिया. इस हमले में कोच का एक शीशा पूरी तरह से टूट गया और यात्रियों के शरीर पर आ गिरा. घटना से नाराज यात्रियों ने गुटखा बेचने वाले को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन वह हाथ से निकल गया. 

घटना के प्रत्यक्षदर्शी कृष्णा, धर्मेंद्र यादव, संतोष यादव और विकास यादव ने बताया कि टूटे शीशे के टुकड़े यात्रियों पर गिरने से स्थिति काफी गंभीर हो सकती थी। उन्होंने बताया कि उन्होंने तुरंत रेलवे हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत दर्ज कराई, लेकिन कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा।

इस घटना की शिकायत रेलवे के हेल्पलाइन नंबर पर फोन किया गया लेकिन निरीक्षण करने कोई नहीं आया. यात्री इस बात को लेकर नाराज थे कि कम से कम अधिकारियों को यात्रियों का हाल-चाल जानने आना चाहिए था. इतना ही नहीं टूटे हुए शीशे को कुछ से नहीं हटवाया गया था ऐसे में कोई दूसरा यात्री जख्मी हो सकता है.

NSIT
Nsmch

बहरहाल यात्री टूटा हुआ शीशा अभी भी कोच में लगा हुआ है, जिससे अन्य यात्रियों को भी खतरा बना हुआ है।

रिपोर्ट-संजय भारद्वाज