LATEST NEWS

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर जोर
  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर

  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में औजार किया बरामद
  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

SSC Exam fraud - SSC परीक्षा में पुलिस की रेड, सेंटर संचालक सहित दूसरे की जगह परीक्षा दे रहे 35 फर्जी छात्रों को किया गिरफ्तार, इतने लाख में हुई थी डील

SSC MTS Exam - पूर्णिया पुलिस ने SSC Exam fraud का खुलासा किया है। एसपी ने बताया कि एसएससी एमटीएस की परीक्षा के दौरान बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़े की सूचना मिली थी। जिसके बाद सेंटर पर जांच पर बड़ी गड़बड़ी मिली। जिसके बाद सेंटर संचालक 35 लोगों को गिरफ्त

 SSC Exam fraud - SSC परीक्षा में पुलिस की रेड, सेंटर संचालक
परीक्षा में हो रहा था फर्जीवाड़ा- फोटो : NEWS4NATION

PURNIA - पूर्णिया पुलिस ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए  कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षा सेंटर में रेड की और यहां सेंटर इंचार्ज सहित दूसरे की जगह परीक्षा दे रहे 35  लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में सात कर्मचारी, 12 फर्जी परीक्षार्थी शामिल हैं। बाकी वैसे परीक्षार्थी हैं, जिनके बदले में परीक्षा दी जा रही थी।

पुलिस ने बताया कि सूचना मिली थी कि सेंटर पर संचालक की मिलीभगत से फर्जी अभ्यर्थी परीक्षा दे रहे हैं। इस सूचना पर छापेमारी की गई है। पूर्णिया एसपी कार्तिकेय के शर्मा ने गुरुवार को प्रेस वार्ता में बताया कि इस मामले में केंद्रीय चयन आयोग की उड़नदस्ता टीम की भूमिका भी संदिग्ध पाई गई है, उसकी जांच की जा रही है।

Diarch GO

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 4.50 लाख कैश के साथ तीन लैपटॉप, एक प्रिंटर, 18 मोबाइल, दो बाइक, दो कारें, एक वाईफाई, एक डीवीआर, एक यूपीएस, एक सीपीयू, एक मॉनिटर, 12 ब्लैंक चेक, 22 एटीएम कार्ड, 52 आधार कार्ड, 40 ई- प्रवेश पत्र, सात मूल कागजात आदि बरामद किए हैं।

एसएससी एमटीएस की हो रही थी परीक्षा

बता दें कि  शहर के सदर थाना इलाके के हांसदा रोड स्थित पूर्णिया डिजिटल एग्जामिनेशन सेंटर पर एसएससी एमटीएस की परीक्षा आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में बड़े पैमाने पर धांधली हुई थी। पुलिस को परीक्षा में जबरदस्त सेटिंग की भनक लगी। 

NSIT
Nsmch

फर्जी तरीके से बनाई जा रही थी बायोमेट्रिक हाजिरी

सूचना मिलने पर जब सेंटर पर छापेमारी करने पहुंची तो वहां 12 फर्जी अभ्यर्थी हाथ लगे। छानबीन के दौरान फर्जी छात्रों का बायोमेट्रिक हाजिरी का मिलान नहीं हो पाया। निरीक्षण के दौरान बगल की बिल्डिंग में 12 मूल परीक्षार्थी तथा दो अन्य व्यक्ति पाए गए। फर्जी केबल के जरिए परीक्षा नियंत्रण लैब में परीक्षा अवधि के दौरान इन और आउट का उन छात्रों से फर्जी बायोमैट्रिक हाजिरी बनाई जा रही थी। इसी बिल्डिंग में मूल परीक्षार्थी की एसएससी की कॉपी भरवाई जाती थी।

पुलिस ने बताया कटिहार का है मुख्य सरगना

पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि हर छात्र से 10.50 लाख रुपये में डील की गई थी। पूरे सिंडिकेट में शेखपुरा, कटिहार, पटना, वैशाली, नालंदा, आदि जिले के माफिया शामिल हैं। इसमें पटना तथा कटिहार जिले के माफिया का मुख्य हाथ है। कटिहार जिले का रौशन इस रैकेट का मुख्य सरगना है। उसकी तलाश की जा रही है।