LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Siwan News: दो लोगों की पीट-पीट कर हत्या, लूटपाट के इरादे से घर में घुसने पर हुआ बवाल, मामले की जांच में जुटी पुलिस

सीवान जिले में दो लोगों की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई है। वही दोनों का शव एक घर के पहले तल्ले पर मिला है। आरोप है कि दोनों हथियार लेकर घर में घुस गए और पैसों की डिमांड करने लगे।

bihar News
सीवान में डबल मर्डर- फोटो : Reporter

Siwan News: सीवान जिले के सराय थाना क्षेत्र के मखदूम सराय मोहल्ले में हुई डबल हत्या की घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है। पुलिस के अनुसार, मुजफ्फरपुर के बेला थाना क्षेत्र के क्लामुद्दीन का बेटा मो. सैयद अली और सराय थाना क्षेत्र के पुरानी किला पोखरा निवासी निजामुद्दीन का बेटा फकीरा, दोनों हथियार लेकर अनवर अली के घर घुसे थे।

आरोप है कि दोनों हथियार लेकर घर में घुस गए और पैसों की डिमांड करने लगे। जिसके बाद लोगों ने दोनों पर लाठी और रॉड से हमला कर दिया। मामला सिवान के सराय थाना क्षेत्र के मखदूम सराय मोहल्ले का बताया है। वही इस डबल मर्डर से इलाके में सनसनी मच गई है। इधर घटना की जानकारी मिलते ही सराय थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार, नगर थाना अध्यक्ष राजू कुमार और एसडीपीओ अजय कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच कर मामले की पूरी जानकारी ली । वही पुलिस द्वारा दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सीवान सदर अस्पताल भेज दिया।

दोनों का इरादा लूटपाट का था। घर में मौजूद लोगों को डरा-धमकाकर वे पैसा मांगने लगे। महिलाओं के शोर मचाने पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। आरोपियों ने लोगों को धमकाया, लेकिन गुस्साए लोगों ने उनकी पिटाई कर दी। दोनों की मौत हो गई। घटनास्थल से एक पिस्तौल भी बरामद हुई है।

पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और घटनास्थल का निरीक्षण कर रही है। एफएसएल टीम भी जांच में जुटी है। पुलिस इस मामले में कई लोगों से पूछताछ कर रही है।

ताबिश इरशाद की रिपोट

Diarch GO