LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Siwan News - सिवान में झाड़ियों में मिला इंजीनियरिंग के छात्र का शव, परिजनों ने सड़क हादसे में मौत की जताई आशंका

Siwan News - सिवान में एक इंजीनियरिंग के छात्र की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई हैं। इस मामले को लेकर परिजनों ने बताया कि बंटी का शव सड़क किनारे झाड़ी से बरामद हुआ है। ऐसा लगता है कि सड़क पार करने के दौरान किसी वाहन ने टक्कर मार दी है।

झाड़ियों में मिला इंजीनियरिंग के छात्र का शव
झाड़ियों में मिला इंजीनियरिंग के छात्र का शव- फोटो : परवेज की रिपोर्ट

SIWAN : सिवान में एक इंजीनियरिंग के छात्र की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई हैं। मृत युवक की पहचान रघुनाथपुर के अमवारी निवासी कृष्णा साह का 22 वर्षीय पुत्र बंटी कुमार के रूप में की गई है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक पूर्वी हीराहंस के नवलपुर भेली साह के टोला अपने नानी के घर आया हुआ था। 

परिजनों ने बताया कि बंटी का शव सड़क किनारे झाड़ी से बरामद हुआ है। ऐसा लगता है कि सड़क पार करने के दौरान किसी वाहन ने टक्कर मार दी है जिससे वो झाड़ी में जा गिरा और उसकी मौत हो गई।

Diarch GO

मृतक बंटी कुमार सिवान के सुता मिल स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज का थर्ड ईयर का छात्र था। इस घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। वही परिजनों ने जिला प्रशासन से इस मामले में जांच कर न्याय की गुहार लगाते हुए मुआवजे की मांग की है।

सिवान से परवेज की रिपोर्ट