LATEST NEWS

  • Boat Capsizes in Bihar
  • Bihar Boat Accident: गंगा नदी में पलटी नाव, दो लोग लापता, चार घायल

  • Bihar Vidhanmandal Winter Session
  • Bihar Vidhanmandal Winter Session: बिहार विधानमंडल का शीतकालीन सत्र 30 नवंबर से, 5 दिन तक सदन में गरमाएगी

  • Bihar tender Scam Case: IAS धर्मेंद्र कुमार से ED ने की 6 घंटे पूछताछ,  आनंद किशोर समेत 3 प्रशासनिक अधिकारियों से भी होगी पूछताछ
  • Bihar tender Scam Case: IAS धर्मेंद्र कुमार से ED ने की 6 घंटे पूछताछ, आनंद किशोर समेत

  • Bihar Changes Teachers Leave Rules
  • Bihar Teachers Leave Rules:बिहार में शिक्षकों की छुट्टी के बदले नियम, अब ई-शिक्षाकोष से ही मिलेगी मंजूरी

  • Bihar MLC Election Results:बिहार MLC चुनाव में बड़ा उलटफेर! शिक्षकों ने पुराने चेहरों का ढ़ाया किला, स्नातकों ने पुराने नेताओं पर जताया भरोसा
  • Bihar MLC Election Results:बिहार MLC चुनाव में बड़ा उलटफेर! शिक्षकों ने पुराने चेहरों का ढ़ाया किला, स्नातकों ने

SIWAN CRIME - सिवान पुलिस को मिली सफलता, तीन दिन पहले हुई ज्वेलरी लूट कांड में दो लुटेरों को किया गिरफ्तार, देसी कट्टा और ज्वेलरी भी जब्त

SIWAN CRIME -सिवान के नौतन बाजार के ज्वेलरी शॉप से तीन दिन पहले हुई लूटकांड में पुलिस ने दो लुटेरों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान पुलिस ने उनके पास से लोडेड देसी कट्टा जब्त किया है। जबकि लूटकांड के तीन आरोपियों के लिए छापेमारी की जा रही है।

SIWAN CRIME - सिवान पुलिस को मिली सफलता, तीन दिन पहले हुई ज्
ज्वेलरी लूटकांड के आरोपियों के साथ सिवान पुलिस।- फोटो : Tabish irshad

SIWAN - नौतन थाना क्षेत्र के सोना रोड में स्थित लक्ष्मी ज्वेलर्स में हथियार के बल पर हुए आभूषण लूट कांड में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 3 दिन के अंदर ही मामले का उद्भेदन कर दिया, वही इस मामले में शामिल दो अपराधियों को गिरफ्तार भी कर लिया है तथा लूट में शामिल स्प्लेंडर बाइक, चोरी हुए आभूषण भी बरामद किया है। इस दौरान पुलिस ने गिरफ्तार अपराधियों के पास से देसी पिस्टल, और जिंदा कारतूस जब्त किया है

मामले की जानकारी देते हुए मैरवा सीडीपीओ अजीत प्रताप सिंह चौहान ने जीरादेई में बताया कि तीन दिन पहले मनोज वर्मा के नौतन बाजार स्थित ज्वेलरी दुकान में  पांच बदमाशों ने घुसकर लूट कांड को अंजाम दिया था। जिसमें पुलिस ने कांड के 72 घंटे बाद दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाश नौतन थाना क्षेत्र के बड़ईपट्टी गांव निवासी जयराम के 22 वर्ष के पुत्र मिथुन कुमार और नौतन थाना क्षेत्र के गंधरपा निवासी अवधेश राम के 24 वर्ष के पुत्र रितेश राम हैं। उनके पास से एक लोडेड देसी पिस्टल, 6 कारतूस और दो मोबाइल बरामद किया गया है।

उनके पास से पुलिस ने 9 जोड़ी पायल, सात जोड़ी बच्चों का पायल, 20 नाक की कील, दो ओम के लॉकेट, एक हनुमान जी का लॉकेट, एक काला रंग का स्प्लेंडर बाइक सहित दो मोबाइल को बरामद किया गया है।

फरार तीन अपराधियों के लिए छापेमारी तेज

उन्होंने बताया कि मामले में फरार तीन अपराधियों की भी पहचान कर ली गई है। जिसके लिए उनके ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। एसडीएपीओ ने बताया कि फरार तीन अपराधियों में एक का पुराना अपराधिक इतिहास रहा है। जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

NSIT
Nsmch

एसपी अमितेश कुमार ने बताया कि सीवान में अपराधी कोई भी अपराध करके नहीं बच सकते हैं। पुलिस और जिला प्रशासन अपराधियों पर नकेल कसेगी और उनकी गिरफ्तारी होगी, सजा मिलेगी। उन्होंने बताया कि नौतन लूट कांड में सभी पुलिसकर्मियों की कर्मठता और निष्ठा से सफलता मिली है।

पीसी में एसडीपीओ अजित प्रताप सिंह चौहान, इंस्पेक्टर मुकेश झा, थानाध्यक्ष मैरवा राकेश कुमार, थानाध्यक्ष नौतन उमेश कुमार पासवान,एसआईटी इंचार्ज विनोद सिंह ,जीरादेई प्रभारी सोनी कुमारी समेत अन्य पुलिस बल के जवान मौजूद थे।

सीवान से Tabish irshad की रिपोर्ट