LATEST NEWS

  • Chhapra Crime News
  • Chhapra Crime News: छपरा में 14 साल के किशोर पर चाकू से हमला, हालत गंभीर, 3 लोगों के

  • RBI plastic notes
  • RBI plastic notes: भारत में कैसे बनेंगे प्लास्टिक के नोट? जानें नई तकनीक और बड़ी चुनौतियां

  • Gujarat Award Ceremony
  • Gujarat Award Ceremony: गुजरात में सम्मान समारोह को लेकर चर्चा, मुंगेर के छह लोगों के नाम सूची में

  • karwa chauth 2026
  • karwa chauth 2026: करवाचौथ पर पत्नी को क्या गिफ्ट दें? 5000 के बजट में 5 बेहतरीन आइडिया

  • Munger robbery case
  • Munger robbery case: मुंगेर में ज्वेलर्स कर्मी को पिस्टल दिखाकर लूटी चांदी, SP ने लिया घटनास्थल का जायजा

SIWAN CRIME - सीवान में शिक्षक की गोली मारकर हत्या से सनसनी, बाइक सवार बेखौफ बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम

TEACHER MURDER IN SIWAN

SIWAN - सिवान जिला के महाराजगंज थाना क्षेत्र के सवान विग्रह एवं धनछुहा गांव के बीच अभी अभी बदमाशों ने एक शिक्षक के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक शिक्षक की पहचान प्रखंड के शेरपुर निवासी सह ढेबर स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय के शिक्षक भरत मांझी के रूप में हुई है।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच घटना की जांच में जुट गई है।बताया जाता है कि शेरपुर निवासी रामधनी मांझी के पुत्र सह उत्क्रमित मध्य विद्यालय ढेबर के शिक्षक भरत मांझी धनछुहा से सवान विग्रह की तरफ जा रहे थे तभी बाइक पर सवार बदमाशों ने उनके सिर में गोली मारकर दी।इस दौरान शिक्षक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। घटना के बाद अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों ने घटना की सूचना थाना को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी हुई है। खबर लिखे जाने तक पुलिस को इस मामले में कुछ भी सफलता हासिल नहीं हो सकी थी।

इस संबंध में सिवान पुलिस ने बताया कि आज शाम को महाराजगंज थाना क्षेत्र के धनछुआ में गोली चलने की सूचना प्राप्त हुई। त्वरित कार्रवाई करते हुए महाराजगंज थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे जहां गोली लगने से एक व्यक्ति को मृत पाया गया। मृतक की पहचान दरौंदा थाना क्षेत्र के शेरपुर निवासी भरत मांझी के रूप में की गई है। घटना के कारण के संबंध में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है। 

घटनास्थल को संरक्षित कर FSL टीम को सूचित किया गया है। अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। मारकर हत्या कर दी। मृतक शिक्षक की पहचान प्रखंड के शेरपुर निवासी सह ढेबर स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय के शिक्षक भरत मांझी के रूप में हुई है।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच घटना की जांच में जुट गई है।

बताया जाता है कि शेरपुर निवासी रामधनी मांझी के पुत्र सह उत्क्रमित मध्य विद्यालय ढेबर के शिक्षक भरत मांझी धनछुहा से सवान विग्रह की तरफ जा रहे थे तभी बाइक पर सवार बदमाशों ने उनके सिर में गोली मारकर दी।इस दौरान शिक्षक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। घटना के बाद अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों ने घटना की सूचना थाना को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी गई है। खबर लिखे जाने तक पुलिस को इस मामले में कुछ भी सफलता हासिल नहीं हो सकी थी।

NSIT
Nsmch

इस संबंध में सिवान पुलिस ने बताया कि आज शाम को महाराजगंज थाना क्षेत्र के धनछुआ में गोली चलने की सूचना प्राप्त हुई। त्वरित कार्रवाई करते हुए महाराजगंज थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे जहां गोली लगने से एक व्यक्ति को मृत पाया गया। मृतक की पहचान दरौंदा थाना क्षेत्र के शेरपुर निवासी भरत मांझी के रूप में की बात गई है। घटना के कारण के संबंध में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है। घटनास्थल को संरक्षित कर FSL टीम को सूचित किया गया है। अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

सीवान से परवेज महमूद की रिपोर्ट।