LATEST NEWS

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

Sitamarhi Crime News - सीतामढ़ी में बदमाशों ने अगवा कर की युवक की गोली मारकर हत्या, पुलिस ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार

Sitamarhi Crime News - सीतामढ़ी जिले के नगर थाना क्षेत्र में बुधवार की शाम युवक को अगवा करने के बाद उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई है।घटना के बाद पुलिस ने इस मामले में तीन युवक को हिरासत में लिया है जिससे पूछताछ की जा रही है।

युवक की गोली मारकर हत्या
युवक की गोली मारकर हत्या- फोटो : अविनाश

SITAMARHI : सीतामढ़ी जिले के नगर थाना क्षेत्र के भैरो कोठी से बुधवार की शाम युवक को अगवा करने के बाद उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मामले में लापता युवक के पिता द्वारा कल शाम को ही पुलिस को सूचना दी थी । लेकिन पुलिस समय रहते युवक को नहीं खोज पाई । 

 जिसके बाद  युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। युवक का शव बथनाहा थाना क्षेत्र के रानी पोखर के पास से बरामद हुआ है। घटना के सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के मुकेश झा के पुत्र शुभम कुमार झा के रूप में की गई है । बता दें कि शुभम को बदमाशों ने कल शाम उसके घर के नीचे से अगवा कर लिया था और उसकी हत्या करने के बाद बथनाहा थाना क्षेत्र के रानी पोखर के पास फेंक दिया था।

 घटना के बाद पुलिस ने इस मामले में तीन युवक को हिरासत में लिया है जिससे पूछताछ की जा रही है। मामले को लेकर सीतामढ़ी डीएसपी 1 रामकृष्ण ने बताया कि मामले को।लेकर कल रात को ही पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में नगर थानाध्यक्ष एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी द्वारा परिजनों से घटना को लेकर पूछताक्ष की गई है।

 वहीं अगले दिन पता चला कि अगवा युवक को गोली मारकर हत्या कर दिया गया है।  घटना करने वाले तीनों युवक जो कि मृतक के दोस्त थे । पूछताछ के क्रम  में पता चला कि मृतक के रिश्ते में बहन लगती है उसके साथ पकड़ाए गए  युवक का बातचीत हुआ करता था । 

NSIT
Nsmch

वहीं परिजनों के द्वारा जमीनी विवाद की बात बताई जा रही है। पुलिस के द्वारा दोनों पहलू पर गंभीरता से जांच की जा रही है।   नेपाल भागने के क्रम में सुप्पी थाना क्षेत्र से तीनों अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया हैं। वहीं हत्या में प्रयुक्त पिस्टल के साथ एक खोखा एवं दो जिंदा कारतूस बरामद कर लिया गया है। वही मुख्य अभियुक्त का खून लगा जैकेट भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस दोनों पहलू पर गंभीरता से जांच कर रही है।

सीतामढ़ी से अविनाश की रिपोर्ट