LATEST NEWS

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

Saran News - सारण में बारात जा रहे जिप सदस्य पर बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, पीड़ित ने थाने में दर्ज करायी शिकायत

Saran News - सारण जिले के रिविलगंज भाग-13 से जिला परिषद सदस्य गुड्डू साह एवं उनके साथियों पर अपराधियों द्वारा जान से मारने की नियत से अंधाधुंध फायरिंग की गई। जिला परिषद ने बताया कि बारात जाने के क्रम में आमवाडा चौक के समीप अपराधियों ने जान से मार

बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग
बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग- फोटो : परवेज

SARAN :  सारण जिले के रिविलगंज भाग-13 से जिला परिषद सदस्य गुड्डू साह एवं उनके साथियों को पूर्व की दुश्मनी को लेकर अपराधियों द्वारा जान से मारने की नियत से अंधाधुंध फायरिंग की गई। इस संबंध में जिला परिषद सदस्य गुड्डू साह ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराकर अपनी जान माल की सुरक्षा एवं अपराधियों पर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस थाने में दर्ज कराई गई प्राथमिकी में जिला परिषद सदस्य ने बताया कि दिनांक 10/12/2024 को मेरे गांव से एक बारात वैशाली जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में जा रही थी। इसी बारात में मैं भी अपने साथियों के साथ जा रहा था। 

 गाड़ी पर अंधाधुंध फायरिंग करनी शुरू कर दी 

 बारात जाने के क्रम में आमवाडा चौक के समीप अपराधियों ने जान से मारने की नियत से हमारी गाड़ी पर अंधाधुंध फायरिंग करनी शुरू कर दी। फायरिंग करने वाले चार अपराधी तीन भाई अमरजीत महतो, बिरेंद्र महतो,मनोज महतो पिता जमादार महतो, एवं विकास पाण्डेय पिता बिजेंद्र पाण्डेय के रूप में की गई । शेष पांच अज्ञात अपराधी थे। पुलिस को दिए आवेदन में जिला परिषद सदस्य ने बताया कि पूर्व की दुश्मनी को लेकर उक्त लोगों ने जान से मारने की नियत से उनकी गाड़ी पर अंधाधुंध फायरिंग की। जिला परिषद सदस्य ने प्राथमिकी दर्ज कराके अपराधियों पर कार्रवाई की मांग की है।

सारण से परवेज की रिपोर्ट