LATEST NEWS

  • Sonepur Mela
  • Sonepur Mela: सोनपुर मेले में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 7 स्वास्थ्य शिविर और 9 जगहों पर रहेंगी एंबुलेंस

  • Bihar Skilled Youth
  • Bihar Skilled Youth: बिहार के युवाओं के लिए खुशखबरी! 1,609 केंद्रों पर शुरू होगा डिजिटल मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम

  • Bihar Education
  • Bihar Education: सारण की शिक्षिका सुभद्रा भवानी बनीं राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर, शिक्षकों को देंगी खास ट्रेनिंग

  • Munger toto dispute
  • Munger toto dispute: मुंगेर में ई-रिक्शा लगाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, टोटो चालक समेत 3 घायल,

  • Bihar Cyclonic storm
  • Bihar Cyclonic storm: बिहार में आंधी-बारिश ने किसानों पर बरपाया कहर, खेतों में बिछी तैयार धान की

BIHAR CRIME - RPF जवान की सड़क हादसे में मौत, मकर संक्रांति घर से ड्यूटी पर लौटने के दौरान डंफर से टकराई बाइक

BIHAR CRIME - परिवार के साथ मकर संक्रांति का त्योहार मनाने के बाद ड्यूटी पर लौट रहे आरपीएफ जवान की बाइक डंफर से टकरा गई। जिसमें जवान की मौत हो गई। मृत जवान का परिवार पटना के दानापुर में रहता है।

BIHAR CRIME - RPF जवान की सड़क हादसे में मौत, मकर संक्रांति

BUXAR  सूबे में मकर संक्रांति का त्यौहार पुरे उत्साह के साथ मानाया जा रहा है। लेकिन इसी बीच सडक हादसों का सिलसिला भी लगातार ज़ारी है। इसी क्रम में बक्सर में बक्सर-चौसा सड़क मार्ग पर कृतपुरा के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में आरपीएफ के जवान सुधीर कुमार सिंह की मौत हो गई। वह राजपुर थाना क्षेत्र के सगरांव गांव के निवासी थे और दानापुर आरपीएफ में तैनात थे। सोमवार की शाम ड्यूटी के बाद गांव से चूड़ा-दही वगैरह ले जाने आए। यह हादसा उस समय हुआ जब सुधीर कुमार सिंह अपने गांव से ड्यूटी के लिए मंगलवार की सुबह श्रमजीवी एक्सप्रेस पकड़ने के लिए तड़के ही गांव के एक युवक के साथ बाइक से बक्सर स्टेशन जा रहे थे।

 मिली जानकारी के अनुसार,रास्ते में कोहरे के कारण उनको बाइक डंपर से टकरा गई। बाइक पर सवार दूसरे युवक जिसे हल्की चोटें आई हैं। उसने स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल पहुंचाया। लेकिन, उपचार के दौरान ही सुधीर कुमार सिंह ने दम तोड़ दिया। ग्रामीणों के अनुसार वह तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। उनका परिवार भी दानापुर में ही रहता है। जिनके लिए वह सामान लेने गांव आए।  

Goal 2026

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

यह दुखद सूचना मिलते ही आरपीएफ बक्सर के इंस्पेक्टर दीपक कुमार व उनकी टीम मौके पर पहुंच मदद में जुट गई। हादसे की सूचना मिलते ही टाउन थाना पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लिया। परिजनों को सूचित किए जाने के बाद, वे मौके पर पहुंचे जवान की असमय मौत से परिवार में मातम पसर गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

पुलिस जांच में जुटी

वही घटना के बाबत टाउन थाना पुलिस ने बताया कि यह हादसा मुफस्सिल थाना क्षेत्र में हुआ है। पुलिस का कहना है कि दुर्घटना के सही कारणों का पता लगाने के लिए आसपास के लोगों और सबूतों की मदद ली जाएगी। वहीं, आरपीएफ जवान सुधीर कुमार सिंह की मौत से उनके गांव सगरांव और दानापुर आरपीएफ में शोक का माहौल है।

NSIT
Nsmch

REPORT - KULDEEP BHARDWAJ